ब्राम्हण महासभा कार्यकारिणी का विस्तार
बस्ती । ब्राम्हण महासभा जिलाध्यक्ष ई. राधेश्याम पाण्डेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अशोक कुमार शुक्ल एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार विमर्श के बाद सोमवार को जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया।
यह जानकारी देते हुये महासभा के जिला महामंत्री धीरेन्द्र कुमार ‘लल्लू पाण्डेय’ ने बताया कि राजेश्वर तिवारी, प्रदीप तिवारी, शत्रुघ्न मिश्र, श्रीकेश पाण्डेय उपाध्यक्ष, राममणि पाण्डेय संगठन मंत्री और देवी दयाल पाण्डेय को संयुक्त मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। बताया कि नवरात्रि के बाद कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया जायेगा।