अंकुर वर्मा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद से दिया त्याग पत्र
बस्ती। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने अपरिहार्य कारणों से अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में अंकुर वर्मा ने कहा है कि वे पिछले 18 वर्षो से विभिन्न पदों पर रहते हुये अपने दायित्वों का निष्ठा से पालन कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में वे निष्ठा से अपनी भूमिका का निर्वहन करते रहेंगे। जब तक कांग्रेस के नये जिलाध्यक्ष की घोषणा नहीं हो जाती वे सभी दायित्वों का निर्वहन पूर्व की भांति करते रहेंगे।