Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा की सरकार में उपेक्षित हैं विश्वकर्मा समाज के लोग-राम आसरे विश्वकर्मा 700 से अधिक वादकारियों ने सीएम को भेजा पत्र, त्वरित न्याय प्रदान करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कराने ... जयन्ती पर याद किये गये पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह कुपोषण और एनीमिया से बचाव के लिए कृमि मुक्ति की दवा का सेवन अनिवार्य-सीएमओ पूजन अर्चन के साथ भगवान श्रीराममय हुआ कैली का डायलसिस यूनिट योगी सरकार के जीरो टेलरेंस नीति पर खौलता पानी डाल रही है बस्ती पुलिस सम्पूर्ण समाधान दिवस में 98 मामलें में 06 का निस्तारण जेण्डर रेसियों बढाने के लिए घर-घर सर्वे करके भरवायें मतदाता फार्म: मण्डलायुक्त डीएम एसपी से मिले अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य, संचालित योजनाओं पर चर्चा भाजपा नेता बलराम ने किया पब्लिक डायग्नोसिस सेन्टर के जांच की मांग

राज्य स्तरीय फार्म एन फ़ूड अवार्ड से नवाजे गए किसान

मौके पर किसानों द्वारा लगाया गया कृषि उत्पादों  की प्रदर्शनी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

कोरोनाकाल में जब देश में लॉक डाउन लगा था सारे कामकाज बंद थे अन्नदाता किसान ही थे जिनकी बदौलत लोग घरों में निश्चिंत होकर बैठे थे. किसान लागतार अनाज, फल-फूल, दूध  और सब्जियों जैसी जरुरी चीजें देशवासियों के लिए मुहैया करा रहे थे. ऐसे में फार्म एन फ़ूड द्वारा इन अन्नदाता किसानों का राज्य लेवल का सम्मान देश के सवा अरब लोगों का सम्मान ही. यह बाते कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती में आयोजित राज्य स्तरीय फार्म एन फ़ूड अवार्ड समारोह के मौके पर उप निदेशक कृषि डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी नें बतौर मुख्य अतिथि कही।
‘कृषि विज्ञान केंद्र’ के प्रभारी डा. एसएन सिंह ने ‘कृषि विज्ञान केंद्र’ के माध्यम से किसानों को मुहैया कराई जा रही सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा जिले के किसानों के खेतों तक कृषि वैज्ञानिकों की सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं,ताकि किसानों को तकनीकी जानकारी मिल सके।
वरिष्ठ वैज्ञानिक पशु विज्ञान डॉ डीके श्रीवास्तव नें कहा की ‘फार्म एन फूड’ में छपे लेखों से देश के तमाम किसान लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘फार्म एन फूड’ पत्रिका ने किसानों व कृषि वैज्ञानिकों को एक मंच मुहैया कराया है, जहां से किसान वैज्ञानिक जानकारी हासिल कर सकते हैं। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रसार आर वी सिंह नें किसानों को कालानमक धान की खेती के बारे में जानकारी देते हुए अधिक उत्पादन के टिप्स भी दि. इस मौके पर डॉ प्रेम शंकर ने किसानों के सवालों के जवाब भी दिए. अमेठी कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ आरके आनंद नें भी किसानों को खेती से जुड़े जरुरी टिप्स दिए।
जाने माने सीए अजीत कुमार चौधरी नें किसानों को एफपीओ पंजीकरण के लिए जरुरी जानकारियां दी तो उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग की टेक्निकल सपोर्ट यूनिट से आये रजनीश राजन, प्रांजल सक्शेना, अर्जुन आनंद, सुरूपा चक्रवती नें सरकार द्वारा एफपीओ को बढ़ावा दिए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर किसानों नें द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें मशरूम,बकरी पपीता प्रदर्शनी, सब्जी प्रदर्शनी, वर्मी कंपोस्ट, डेरी उत्पाद, अचारमुरब्बे के स्टाल भी आकर्षण के केंद्र रहे. इस अवसर पर मेले में आए अन्य किसानों ने इन किसानों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को अपनाने की बात कही. और अपनें अनभव शेयर किये।
कार्यक्रम में फार्म एन फ़ूड अवार्ड से नवाजे जाने वालों में डॉ संजय कुमार त्रिपाठी ,डॉ. एस एन सिंह, डॉ आर के आनंद ,संजय कुमार श्रीवास्तव ,सी ए अजीत कुमार चौधरी ,राघवेन्द्र विक्रम सिंह ,आनंद त्रिपाठी ,डॉ डी के श्रीवास्तव ,डॉ. वीना सचान ,डॉ. प्रेम शंकर ,डॉ राकेश शर्मा ,रजनीश राजन ,प्रांजल सक्सेना ,अर्जुन आनन्द ,सुरूपा चक्रवर्ती ,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ,जय प्रकाश उपाध्याय, संकट हरण पाण्डेय ,दिबाकरा महापात्रा ,जितेन्द्र प्रताप शुक्ल ,निखिल सिंह ,सुनील कुमार ,आलोक कुमार सिंह ,अखिलेश कुमार यादव ,राजेश कुमार ओझा ,मार्कण्डेय मिश्र ,प्रमोद कुमार चौधरी, राघवेन्द्र बहादुर पाल ,परमात्मा प्रसाद पाण्डेय,अनिरुद्ध प्रसाद ,गोविन्द लाल यादव ,उमेश चन्द्र चौधरी ,प्रेम प्रकाश उपाध्याय ,राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ,हरिराम मिश्र ,श्रवणत्रिपाठी ,कृष्ण प्रताप सिंह, राम सिंह ,अजय पाण्डेय ,आज्ञा राम वर्मा ,धर्मराज चौधरी ,शिव प्रसाद चौधरी ,राम सूरत सिंह ,महेश्वर सिंह ,बृजभान वर्मा ,अरविन्द सिंह ,जामवंत उपाध्याय ,विजेंद्र बहादुर पाल ,राम आशीष त्रिपाठी ,परमानन्द सिंह,श्रीराम चौधरी ,शिव पूजन सिंह ,शेषनाथ सिंह ,अशोक कुमार सिंह ,संजय कुमार पाण्डेय ,मदन पाल सिंह कात्यायन कुमार शुक्ल ,अमित विक्रम त्रिपाठी ,योगेन्द्र सिंह ,बसंत लाल चौधरी ,हरिश्चन्द्र पाण्डेय अजीत सिंह,अभिषेक सिंह ,अरुण कुमार शुक्ल ,दिलीप कुमार शर्मा ,अवधेश पाण्डेय, राज बहादुर चौधरी ,राम मूर्ति मिश्र ,अजय कुमार सिंह ,संतोष वर्मा  ,राजेन्द्र सिंह ,राम मनोहर चौधरी, नागेन्द्र पाण्डेय ,शोभित मिश्र ,रूद्र मणि पाण्डेय ,सिद्धेश चन्द्र अग्निहोत्री ,सुरेन्द्र सिंह ,रियाज अहमद संदीप कुमार चौधरी ,सिकन्दर वर्मा ,दिनेश कुमार पाण्डेय ,ध्रुव नारायन चौधरी ,विश्वजीत सिंह ,मो. सिराज अहमद ,अभय सिंह ,अशोक कुमार ,रघुनाथ सिंह ,विजय कुमार सिंह ,राम रतन सिंह ,कौशल किशोर सिंह ,सुरेन्द्र सिंह ,राम चन्द्र यादव ,वीरेंद्र कुमार सिंह ,किशोरी लाल ,राम जनक ,विवेकानन्द पाण्डेय ,बृजेश शुक्ल, सुरेन्द्र सिंह ,मोहम्मद वसीम ,शिव सरन चौधरी ,राम चन्द्र मौर्य ,कौशलेन्द्र पाण्डेय ,अनुराग पाण्डेय ,कृष्ण मोहन सिंह ,श्रवण पाण्डेय ,रीता पाण्डेय ,अहमद अली ,राधेश्याम यादव ,सुनील कुमार ,श्याम नारायन चौधरी .सुखपाल सिंह ,राजाराम यादव ,अरविन्द पाल ,मो. आमीर अली ,पंकज सिंह ,राम नरेश सिंह,कुन्दन सिंह,संतोष कुमार सिंह ,मुन्ना प्रसाद ,राम तौल ,राजमणि पाण्डेय ,प्रमोद दूबे ,राजेश कुमार मौर्य ,सुग्रीव ,डॉ. मनोज कुमार ,अमरीका ,कृष्णावती,शिवेंद्र सिंह ,राम प्रकाश ,गिरिजा शंकर ,पूजा गुप्ता ,अमरेन्द्र प्रताप सिंह,प्रेम प्रकाश सिंह ,राजमणि ,गिरजेश कुमार ,मीरा देवी ,गीता सिंह ,रौशन जहाँ ,उर्मिला देवी को सम्मानित किया गया।