Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा की सरकार में उपेक्षित हैं विश्वकर्मा समाज के लोग-राम आसरे विश्वकर्मा 700 से अधिक वादकारियों ने सीएम को भेजा पत्र, त्वरित न्याय प्रदान करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कराने ... जयन्ती पर याद किये गये पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह कुपोषण और एनीमिया से बचाव के लिए कृमि मुक्ति की दवा का सेवन अनिवार्य-सीएमओ पूजन अर्चन के साथ भगवान श्रीराममय हुआ कैली का डायलसिस यूनिट योगी सरकार के जीरो टेलरेंस नीति पर खौलता पानी डाल रही है बस्ती पुलिस सम्पूर्ण समाधान दिवस में 98 मामलें में 06 का निस्तारण जेण्डर रेसियों बढाने के लिए घर-घर सर्वे करके भरवायें मतदाता फार्म: मण्डलायुक्त डीएम एसपी से मिले अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य, संचालित योजनाओं पर चर्चा भाजपा नेता बलराम ने किया पब्लिक डायग्नोसिस सेन्टर के जांच की मांग

केक काटकर मनाया गया सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन, सपा नेताओं ने किया रक्तदान

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 83 वां जन्म दिन पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में उल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया। पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने नेताजी के सुदीर्घ जीवन की कामना किया। इसी क्रम में जिला अस्पताल के सभी वार्डो के मरीजों में नेताजी के जन्म दिन पर फल का वितरण किया गया। सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव, विजय विक्रम आर्य, आमिश खान, धर्मवीर यादव, मो. सलीम, अखिलेश यादव, युनूस आलम ने जिला अस्पताल में नेताजी के जन्म दिन पर रक्तदान किया।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि गरीब परिवार में जन्मे मुलायम सिंह यादव किसानों, नौजवानों, गरीबों, अल्पसंख्यकों सहित समाज के सभी हिस्सों की समस्याओं को बखूबी समझते हैं। उन्होने सबके हितों के लिये लगातार संघर्ष किया जिसके चलते उन्हें धरती पुत्र कहा जाता है। अपनों में नेताजी सम्बोधन से लोकप्रिय मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री के अपने कार्यकाल में अनेक उल्लेखनीय कदम उठायें। समाजवादी पार्टी उन्ही के बताये पद चिन्हों पर आगे बढ रही है। उन्होने अजीत सिंह को पार्टी जिला प्रवक्ता का दायित्व सौंपा।
कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री चन्द्रभूषण मिश्र, जमील अहमद, सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिण्डारी, हाफिज इलियास, समीर चौधरी, सुरेन्द्र सिंह छोटे, अरविन्द सोनकर आदि ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि उन्होने उत्तर प्रदेश के राजनीति की दिशा बदल दिया और किसानों, गरीबों, मजलूमों, अल्पसंख्यकों को उनका अधिकार दिलाया। आज भी वे युवाओं से लगातार आवाहन करते हैं कि जनहित में अन्याय का मुखर विरोध करें। सपा नेताओं ने नेताजी के सुखद सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुये पुनः सपा की मजबूत सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।
सपा कार्यालय पर आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन समारोह में मुख्य रूप से  मो. सलीम, रन बहादुर यादव, राजेन्द्र चौधरी, गुलाम गौस खां, वृजेश मिश्र,  रजनीश यादव, मो. जावेद,  विवेक कुमार शुक्ल, राम सनेही यादव, ज्ञानचन्द चौधरी,  राम सिंह यादव, तूफानी यादव, जोखूलाल यादव, पवन यादव, ज्ञानचंद चौधरी,  गुलाब सोनकर, रत्नाकर धुसिया,  फूलचन्द श्रीवास्तव,  रामचन्दर यादव, पन्नालाल यादव, चीनी चौधरी, भोला पाण्डेय, मोईन अहमद, रीतेश यादव, गीता श्रीवास्तव, बदामा पाण्डेय, मनोज चौधरी,जहीर अंसारी, राजेन्द्र यादव, श्याम सुन्दर यादव, रिन्टू यादव, राजेश यादव, विजय पाल यादव, युगुल किशोर चौधरी, जोखूलाल यादव, प्रशान्त यादव, आशुतोष       चौधरी, यशपाल यादव, जगदीश यादव, राम सिंह पटेल, उदयराज विश्वकर्मा, विनय यादव, रजवन्त यादव, के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।