Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
स्वास्थ्य सेवाओं मे उत्कृष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किये गये डा0 अजय कुमार चौधरी बिना पीएनडीटी के जी.सी.अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालक चला रहा है स्वास्थ्य विभाग के सीने पर हथौडा अहिल्याबाई होलकर के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को जीवन्त कर रहे हैं मोदी, योगी-डॉ. रमापति राम त्रिपाठी योजनाओं एवं चिकित्सीय सुविधाओं के संबंध में गुणात्मक सुधार लायें  अधिकारी- मण्डलायुक्त शिकायतों पर आकृति डायग्नोस्टिक सेन्टर सील, संचालक को थमाया नोटिश, हडकम्प रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने पर प्रसन्नताः व्यापारियों ने बांटी मिठाई महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित मामलों की आयोग की सदस्या ने की सुनवाई एंटी रैबीज सीरम लगाये जाने को लेकर मण्डलीय कार्यशाला सम्पन्न विश्व हिन्दू महासंघ ने सौंपा ज्ञापन, गोहत्यारों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग एक देश एक चुनाव’ पर प्रबुद्ध समागम में चर्चा

सृजन के देवता है भगवान विश्वकर्मा- महेन्द्रनाथ यादव

सपा कार्यालय में पूजे गये भगवान विश्वकर्मा

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर निवर्तमान  जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में विश्वकर्मा जयन्ती उल्लास पूर्वक मनाया गया। विधि विधान से पूजन, प्रसाद वितरण के बाद आयोजित गोष्ठी में महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा हमें सतत अभ्यास, लगन और श्रम की प्रेरणा देते हैं। भगवान विश्वकर्मा सृजन के आदि देव माने जाते हैं जिन्होंने अपने महानतम कर्म से स्वर्णिम इतिहास रचा। विश्वकर्मा एक आदर्श एवं उच्चकोटि के शिल्पी ही नहीं वरन आदि अभियंता हैं।
कहा कि शास्त्रों के अनुसार ज्ञान का उपयोग करके भगवान विश्वकर्मा ने विष्णु भगवान के लिए सुदर्शन चक्र, शिवजी के लिए त्रिशूल, इंद्र के लिए विजय नामक रथ एवं पुष्पक विमानों का निर्माण किया। जिसे आधुनिक भाषा में क्रमशः प्रक्षेपास्त्र  तथा आकाशयान कहते हैं। कहा कि जो लोग निष्ठा से निर्माण क्षेत्र में परिश्रम करते हैं ऐसे अभियन्ता, श्रमिक भगवान विश्वकर्मा को विधि विधान से पूजते हैं।
अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के अध्यक्ष वैजनाथ शर्मा ने भगवान विश्वकर्मा के सृजन पर विस्तार से प्रकाश डालने के साथ ही सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव को भगवान विश्वकर्मा का चित्र भेंट किया।
इस अवसर पर परमात्मा शर्मा, नन्द किशोर विश्वकर्मा, हरेश्याम  विश्वकर्मा,
अभिलाष शर्मा, के.के.  विश्वकर्मा, ब्रम्हानन्द विश्वकर्मा, राम सिंह यादव, ब्रम्हानन्द शर्मा, बलराम  विश्वकर्मा, राम प्रीत शर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, भैयाराम शर्मा के साथ ही सपा उपाध्यक्ष जावेद पिण्डारी, समीर चौधरी, सिद्धेश सिन्हा, अरविन्द सोनकर, मो. सलीम, राजेन्द्र चौधरी, रन बहादुंर यादव, अखिलेश यादव, मो. जावेद, मोईन अहमद के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।