Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने पर प्रसन्नताः व्यापारियों ने बांटी मिठाई

कबीर बस्ती न्यूज
बस्ती। बंद पड़ी बस्ती चीनी मिल के निकट रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो जाने से लोगों में प्रसन्नता का माहौल है। बुधवार को बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पाण्डेय बाजार चौराहे पर लोगोेें को मिठाईयां खिलाकर खुशियों को साझा किया गया।
बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिला संयोजक सूर्य कुमार शुक्ल ने बताया कि ओवर ब्रिज न होने के कारण आये दिन लोग घंटों जाम में फंस जाते हैं। लम्बे समय से इसकी मांग की जा रही थी। संगठन के मण्डल अध्यक्ष ओम प्रकाश आर्य, चेयरमैन आनन्द राजपाल, गौरव गुप्ता की पहल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे गंभीरता से लिया। ओवर विज का निर्माण पूरा हो जाने पर लोगों को आये दिन के जाम से मुक्ति मिलेगी।
रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो जाने पर खुशियों को साझा करने वालों में मुख्य रूप से शेषनारायण गुप्ता, प्रभात सोनी, कमल जायसवाल, विनय जायसवाल, सौरभ गुप्ता, राजेश गुप्ता, राम जी कसौधन, एस.एम. गुप्ता, सतीश सोनकर, विकास बरनवाल, ओम प्रकाश ठाकुर, अदालत प्रसाद, रामजी गुप्ता, आर.एन. सोनी, भागवत बरनवाल, संदीप जयसवाल, कल्लू बाबा, डब्बू श्रीवास्तव, आशुतोष पाण्डेय के साथ ही स्थानीय लोग शामिल रहे।