Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

शिकायतों पर आकृति डायग्नोस्टिक सेन्टर सील, संचालक को थमाया नोटिश, हडकम्प

कुदरहा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास संचालित हो रहे भारत अल्ट्रासाउंड सेन्टर व सिटी लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर के संचालक सेन्टर मे ताला बन्द कर हुए फरार टीम ने दिया नोटिश मांगा जबाब

कबीर बस्ती न्यूज

बस्ती। आये दिन प्राप्त हो रही शिकायतों पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की भृकृटी तन गयी है। जिसके परिणामस्वरूप विभागीय चाबुक चलना शुरू हो गया है। इसी क्रम मे शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले के कुदरहा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास संचालित हो रहे आकृति डायग्नोस्टिक सेन्टर को पंजीकृत चिकित्सक न होने के कारण सेन्टर को सील कर दिया और संचालक को नोटिश थमा दिया है। टीम के इस कार्यवाही के चलते अल्ट्रासाउंड सेन्टरों के माफियाओं मे हडकम्प मच गया है।
पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डा0 ए0के0 चौधरी ने बताया कि कुदरहा अल्ट्रासाउंड सेन्टरों प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास संचालित हो रहे कई सेन्टरों की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके क्रम मे शुक्रवार को आकृति डायग्नोस्टिक सेन्टर पर छापेमारी किया गया जहां पंजीकृत चिकित्सक न मिलने के कारण सेन्टर को सील कर संचालक को नोटिश जारी किया गया है। उन्होेने बताया कि टीम जब भारत अल्ट्रासाउंड सेन्टर कुदरहा पर पहुंची तो संचालक टीम के आने के पूर्व ही सेन्टर पर ताला बन्द कर फरार हो गया। डा0 चौधरी ने बताया कि भारत अल्ट्रासाउंड सेन्टर कुदरहा का पीसीपीएनडीटी लाइसेन्स सस्पेंड है फिर भी सेन्टर संचालित होने की सूचना प्राप्त हो रही थी। भारत अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालक को नोटिश जारी किया गया है। उन्होने बताया कि सिटी लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर का संचालक भी फरार होने मे सफल रहा इस सेन्टर पर आरोप था कि लाइसेन्स सस्पेंड होने के बाद भी संचालित किया जा रहा था। संचालक को सख्त नोटिश जारी कर जबाब मांगा गया है। टीम के इस छापेमारी अभियान से अल्ट्रासाउंड सेन्टरों के संचालकों मे हउकम्प मचा हुआ है। लोग अपने अपने पॉवर का इस्तेमाल करने मे लगे हुए हैं। नोडल अधिकारी डा0 ए0के0 चौधरी ने बताया कि छापेमारी अभियान लगातार संचालित किया जायेगा। जहां भी नियम विरूद्व कार्य पाये जायेंगे उसके संचालक के विरूद्व सख्त कार्यवाही किया जायेगा।
छापेमारी टीम मे नायब तहसीलदार बीर बहादुर सिंह, अरूण कुमार शाही तथा गरिमा आदि शामिल रहे।