Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

गंगलवा गाँव के लोगों को जल्द मिलेगा टोंटी से पीने का पानी

जल जीवन मिशन के तहत हो रहे पेय जल परियोजना का टीम नें किया निरीक्षण

कबीर बस्ती न्यूजः

पडरौना:  जल जीवन मिशन की जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई कुशीनगर की टीम से क्षमतावर्धन एवं प्रशिक्षण कोऑर्डिनेटर बृहस्पति कुमार पाण्डेय व प्रोजेक्ट मैनेजर मानिटरिंग एंड इवैल्युएशन इंजीनियर सुखपाल चौधरी नें  दुदही ब्लाक के गंगलवा व बड़हरा बुजुर्ग ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया मौके पर कार्यदायी संस्था के साईट इंजीनियर प्रशांत नें बताया की गंगलवा में कुल 275 नल कनेक्शन के सापेक्ष 320 नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं जिसके लिए अभी तक लगभग 7 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है निरीक्टीषण के दौरान टीम नें पाया की ओवरहेड टैंक स्लैप का कार्य पूर्ण हो चुका है और पम्प संचालन के लिए सोलर का इंस्टालेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है इसके अलावा परियोजना के तहत पम्प हाउस निर्माण का कार्य भी पूर्ण पाया गया  

बड़हरा बुजुर्ग गाँव में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंची टीम नें पाया की बोरिग व पम्प हाउस का कार्य पूर्ण है लेकिन ओवर हेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है जिसके लिए टीम नें कार्यदायी संस्था को यह निर्देश दिया की निर्माण कार्य की गुणवत्ता को ध्यान रखते हुए तेजी लाये जाएँ टीम नें निरीक्षण में पाया की 950 नल कनेक्शन के सापेक्ष केवल 350 परिवारों को नल कनेक्शन दिया गया है जबकि पाइप लाइन लगभग 13 किलोमीटर के सापेक्ष लगभग 7 किलोमीटर ही पाइप लाइन बिछाई गई है. टीम नें कार्यदायी कार्यों में तेजी लाकर उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी घरों में व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम प्रबंधन इकाई कुशीनगर की टीम नें बताया की जल जीवन मिशन के तहत चलाए गए इस कार्यक्रम को हर घर जल का नाम दिया गया है। इसके तहत प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 55 लीटर स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाना है।