ब्रेकिंग न्यूज़
स्टार हास्पिटल पचपेडिया रोड का कारनामाः बोर्ड पर डाक्टरों की फौज लेकिन मौके पर सब नदारद सीएमओ का आदेश नोडल अधिकारी डा0 एस0बी0सिंह के ठेंगे पर अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार

स्टार हास्पिटल पचपेडिया रोड का कारनामाः बोर्ड पर डाक्टरों की फौज लेकिन मौके पर सब नदारद

स्टार हास्पिटल के कार्यशैली पर उठे अनेकों गंभीर सवाल,आम जनता से अवैध धन उगाही का भी आरोप

शिकायत मिलते ही जांच कराकर प्रबन्धन के विरूद्व की जायेगी कडी कार्यवाहीः डा0 राजीव निगम

रिर्पोट- सरोज देवी

कबीर बस्ती न्यूज

बस्ती। शहर के पचपेडिया रोड पर गत कई वर्षाें से संचालित स्टार हास्पिटल अपने हवा हवाई दावों को लेकर सुर्खियों मे है। हो भी क्यों न जब स्वास्थ्य विभाग भारी भरकम घूस लेकर रेवडियों के तरह पंजीकरण प्रमाण पत्र बांट रहा है। विभागीय अधिकारी इतने गैर जिम्मेदार हैं कि अस्पताल के पंजीकरण के बाद उस अस्पताल मे निरीक्षण करने कभी नही जाते। वैसे उन्हें जाने की जरूरत ही क्या है जब महीने मे बधां बधाया नजराना आता ही है। स्टार हास्पिटल मे व्याप्त दर्जनों खामियों पर आइजीआरएस के माध्यम से शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि एसडीएम अथवा नामित मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में संयुक्त जांच टीम गठित कर निष्पक्ष जांच कराया जायें। स्टार हॉस्पिटल के बोर्ड पर आठ विशेषज्ञ डॉक्टर, लेकिन हकीकत क्या?
उल्लेखनीय है कि पचपेडिया मार्ग स्थित स्टार अस्पताल में डॉक्टरों की डिग्री, पंजीकरण और तैनाती पर उठे कई सवाल ऑपरेशन के बाद मरीजों की देखरेख करने वाले चिकित्सकों की भूमिका भी जांच के दायरे में लाने की मांग की गयी है।
अस्पताल के बाहर लगे बोर्ड पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की लंबी सूची, लेकिन जरूरत पड़ने पर संबंधित डॉक्टर अस्पताल में मिलते हैं या नहीं? उनकी डिग्रियां और विशेषज्ञता प्रमाणित हैं या नहीं? ऐसे ही सवालों को लेकर बस्ती के पचपेडिया मार्ग स्थित स्टार हॉस्पिटल की चिकित्सकीय व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। अस्पताल के परिचय बोर्ड पर प्रदर्शित आठ डॉक्टरों की योग्यता, पंजीकरण और वास्तविक तैनाती की जांच कराने के लिए जिलाधिकारी से आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले में मजिस्ट्रेट की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है।
बोर्ड पर विशेषज्ञों के नाम, अस्पताल में उपलब्धता पर सवाल किया गया है। शिकायत के मुताबिक, अस्पताल के परिचय बोर्ड पर फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जन, न्यूरो सर्जन, कैंसर रोग विशेषज्ञ और गैस्ट्रो विशेषज्ञ समेत आठ डॉक्टरों के नाम प्रदर्शित हैं। लेकिन इन डॉक्टरों की वास्तविक विशेषज्ञ डिग्री, मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण और अस्पताल में नियमित तैनाती को लेकर सवाल उठाए गए हैं।
शिकायतकर्ता का कहना है कि परिजन के उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने पर पर्चा बनवाने के दौरान बताया गया कि डॉ. कनीज फातिमा अस्पताल में मौजूद नहीं हैं। दूसरे डॉक्टर से मुलाकात कराने का अनुरोध करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद सीएमओ कार्यालय और यूनानी चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के आधार पर उनके स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में पंजीकरण की पुष्टि नहीं होने का दावा किया गया है।
इस हास्पिटल मे ऑपरेशन के बाद मरीजों की देखरेख पर भी उठाए सवाल गये हैं। शिकायत में डॉ. कनीज फातिमा की चिकित्सकीय भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि वह ऑपरेशन के बाद भर्ती महिला मरीजों की देखरेख करती दिखाई देती हैं। उनके फेसबुक पेज पर ऑपरेशन और भर्ती मरीजों की चिकित्सकीय देखरेख से संबंधित पोस्ट एवं तस्वीरें होने का हवाला देते हुए उनकी वास्तविक योग्यता, पंजीकरण और अस्पताल में जिम्मेदारी की जांच कराने की मांग की गई है।
वहीं, अस्पताल के बोर्ड पर फिजिशियन के रूप में दर्ज डॉ. अजीम खान की डिग्री, मेडिकल काउंसिल पंजीकरण और अस्पताल में वास्तविक तैनाती की भी जांच कराने की मांग की गई है।
वहीं ओपीडी से ऑपरेशन रजिस्टर तक खंगालने की मांग की गयी है।
शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि एसडीएम अथवा नामित मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में संयुक्त जांच टीम गठित की जाए। जांच टीम अस्पताल के सभी आठ डॉक्टरों की शैक्षणिक योग्यता, विशेषज्ञ डिग्री, मेडिकल पंजीकरण और वास्तविक उपस्थिति का सत्यापन करे। इसके अलावा ओपीडी रजिस्टर, ऑपरेशन रजिस्टर, भर्ती मरीजों की केस शीट, डॉक्टरों की ड्यूटी और अस्पताल के पंजीकरण संबंधी अभिलेखों की भी जांच कराई जाए।
शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने और जांच रिपोर्ट से अवगत कराने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और अस्पताल के परिचय बोर्ड पर प्रदर्शित विशेषज्ञ डॉक्टरों की योग्यता एवं उपलब्धता को लेकर उठे सवालों की जांच कब तक पूरी होती है।
फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और प्रशासनिक जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है।
इस सम्बन्ध मे मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजीव निगम ने कहा कि शिकायत अभी मेरे पास नही आया है। शिकायत मेरे पास आते ही निष्पक्ष जांच कराकर असपताल प्रबन्धन के विरूद्व कडी कार्यवाही की जायेगी।