Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण

अभियोग दर्ज होने के एक माह बाद भी आरोपियों को नही पकड सकी पुलिस

आरोपी पीडिता को दे रहे हैं जान से मारने की धमकी, शायद पुलिस को है किसी बडी घटना का इंतजार

रिर्पोट- रंजीत उपाध्याय

कबीर बस्ती न्यूज

बस्ती। बुलडोजर बाबा के शासनकाल मे गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस संरक्षण प्रदान कर रही है। प्राथमिकी दर्ज होने के एक माह बाद भी आरोपी पुलिस पकड से बाहर हैं। पुलिस के गैर जिममेदाराना कृत्यों का खामियाजा पीडिता को भुगतना पड रहा है। आरोपियों द्वारा पीडिता को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी जा रही है कि यदि मुकदमें सुलह नही करोगी तो जान से हाथ धोना पडेगा और नगर पुलिस शायद पीडिता के साथ कुछ बुरा हो इसका इंतजार कर रही है। इधर पीडिता न्याय की फरियाद लिए दर-दर भटकने पर माजबूर है। यहां सवाल यह उठता है कि पीडिता का 164 का बयान होने के बाद भी नामजद आरोपियों को संरक्षण क्यों प्रदान कर रही है।
बताते चलें कि नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक पीडिता ने नगर थाने मे मु0अ0स0 174ध् 2026 गैंगरेप सहित अनेक गंभीर धाराओं मे 5 आरोपियों के विरूद्व अभियोग पंजीकृत कराया था। मामले मे पीडिता का मेडिकल और 164 का बयान भी हो चुका है। प्राथमिकी दर्ज हुए एक माह से अधिक का समय व्यतीत हो चुका है लेकिन नगर पुलिस एक भी आरोपी को पकड नही सकी। जो पुलिस के निष्पक्ष कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खडा करता है।
पीडिता ने बताया कि वह आरोपियों के विरूद्व कार्यवाही हेतु अधिकारियों का चक्कर लगा रही है। उसका कहना है कि आरोपी नगर थाने पर आते जाते रहते हैं इससे यह विश्वास हो गया है कि मामले के विवेचक आरोपियों से निजी लाभ प्राप्त कर उन्हें संरक्षण प्रदान कर रहें हैं। पीडता का कहना है कि आरोपी तरह तरह से मुकदमें मे सुलह करने का दबाव बना रहें हैं और सुलह न करने पर हत्या करने की धमकी भी दें रहे हैं। पीडिता ने पुलिस उच्चाधिकारियों से आरोपियों के विरूद्व कडी कार्यवाही करने की मांग की है।