ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान

आबकारी विभाग ने दे दी छूट लूट सके तो लूट……….

– प्रातः 5 बजे खुल जाता है मयखाना, फिर लूटे जाते हैं ग्राहक

– प्रातः 5 बजे से 10 बजे तक दुकानों पर चलता है लूटपाठ का खेल

– किसके जेब मे जाता है प्रतिदिन नाजायज वसूली का बडा हिस्सा, विभाग बना अन्जान

प्रकरण अत्यन्त गंभीर. जांच कराकर होगी कडी कार्यवाही- एस.पी पाण्डेय

रिर्पोट- सरोज देवी
कबीर बस्ती न्यूज

बस्ती। प्रदेश की योगी सरकार जीरो टेलरेंस नीति पर भले ही लाख दावे कर ले लेकिन हकीकत कुछ और ही है। जिले का आबकारी विभाग देशी शराब की दुकानों को खुला संरक्षण देकर ग्राहकों को लूटने का एक नायाब तरीका ढूंढ निकाला है। पहले ओवर रेंिटंग की शिकायतें आम थी अब विभाग ने अवैध वसूली का नया पैतरा पिछले कई महीनों से बिना किसी डर व भय के बेधडक चला रखा है इस पैतरे से ग्राहकों निर्धारित मूल्य से 10 रूपया अधिक वसूला जा रहा है। बात का जब ग्राहक विरोध करता है तो सेल्समैन व उनके पालतू गुण्डे ग्राहकों के साथ अपमानजनक व्यवहार करते हैं। ऐसी खबरें जिले के कोने कोने से आ रही हैं। लेकिन आबकारी विभाग के अधिकारियों को न सुनाई देता है और न ही दिखाई देता है। कारण स्पष्ट है अवैध वसूली की बडी हिस्सेदारी विभागीय अधिकारियों मिलती रहती है। विभाग ने देशी शराब के लाइसेन्सियों को ग्राहकों को लूटने का खुला छूट दे दिया है। कहावत यहां चरितार्थ है विभाग ने दे दी छूट लूट सके तो लूट,,,,,,,

बताते चलें कि पिछले एक सालों से विभाग ने शराब की दुकानों के खुलने का समय अपने मन मर्जी से सुबह 5 बजे से लेकर या यूं कहें कि 24 घण्टे खुलने की अनुमति ठेकेदारों को दे रखी है। हलांकि शासन द्वारा शराब के दुकानों के खुलने और बन्द होने के  समय का निर्धारण पूर्व से ही निर्धारित कर रखा है जो प्रातः 10 बजे से रात 10 बजे तक ही निर्धारित है। लेकिन पिछले एक सालों से विभाग ने अपने मन माने रवैये से 24 घण्टे कर दिया है। लेकिन ग्राहकों के साथ लूटपाठ करने का समय सुबह 5 बजे से 10 बजे तक प्रत्येक पैक पर 10 रूपये अतिरिक्त हो रही है। फिर रात 10 बजे से प्रातः 10 बजे तक 10 रूपया प्रति पैकेट अवैध वसूली अभियान अबाध गति से गुण्डई के बल पर चलता रहता है। देशी शराब के अनेकों दुकानों से ग्राहकों के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की घटनाऐं हो आम होती जा रही हैं। यहां यह कहना गलत नही होगा कि शराब की दुकानें अब 24 घण्टे शासनादेशों कों ताख पर रखकर विभागीय सहयोग से की जा रही हैं। प्रायः देखा जा रहा है कि देशी शराब की दुकानों मे प्रातः 5 बजे से ही शराब के शौकीनों की भीड इकठ्ठी होनी शुरू हो जाती है। लेकिन अन्धा बहरा विभाग कुछ देख नही पाता है। यदि देखा जाय तो ठेकेदारों के इस अवैध वसूली से प्रतिदिन लाखों रूपये का वारा न्यारा हो जाता है। इस अवैध वसूली के हिस्से का बडा रकम तो विभागीय अधिकारियों के जेब मे जाता है और ठेकेदार का तो बल्ले बल्ले है।

इस प्रकरण मे जिला आबकारी अधिकारी बहुुत ही घटिया स्तर का बयान देते हैं। उनका कहना है कि कम से कम हमारे ग्राहकों को शराब के लिए गैर जनपद मे तो नही जाना पडता है। अधिक से अधिक शराब बिके और शौकीनों को हर समय शराब मिले तो इसमें बुरा क्या है ?

इस सम्बन्ध मे बस्ती प्रभार बस्ती के उप आबकारी आयुक्त एसपी पाण्डेय ने कहा कि शराब के दुकानों के खुलने और बन्द होने का समय शासन द्वारा निर्धारित है। नाजायज तरीके से प्रतिबन्धित समय मे शराब बेंचना, अधिक मूल्य की वसूली करना गंभीर बात है। उन्होेने कहा कि प्रकरण की गंभीरता से जांच करायी जायेगी दोषी पाये जाने पर संलिप्त अधिकारियों व दोषियों के विरूद्व कडी कार्यवाही की जायेगी।