बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत
– डाक्टर से यमराज बना डीआरएमएस हास्पिटल का डाक्टर प्रमोद चौधरी
– अपने काले कारनामों को लेकर हमेशा चर्चा मे रहता है डा0 प्रमोद चौधरी
– नाजायज कार्यों को लेकर डीआरएमएस हास्पिटल हो चुका है अनेकों बार सील
– घटना के 15 दिन बाद भी तीन सदस्यीय जांच टीम का हाथ खाली, उठ रहे गंभीर सवाल
रिर्पोट- सरोज देवी
कबीर बस्ती न्यूज
बस्ती। शहर के मालवीय रोड पर स्थित डीआरएमएस हास्पिटल मे गलत सर्जरी से हुई महिला के मौत के मामले मे जांच अधिकारियों ने समूचे घटनाक्रम को ही गटक लिया। गलत तरीके से महिला के सिर का आपरेशन कर गलत इलाज करने वाले प्लेन एमबीबीएस डा0 प्रमोद चौधरी को नहला धुला कर भ्रष्टाचार रूपी जल छिडक कर पूर तरह से बेकसूर साबित कर दिया है। हलांकि जांच रिर्पोट अभी नही आयी है।
हलांकि घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजीव निगम ने 4 अगस्त को तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। लेकिन घटना के 13 दिन बाद भी जांच टीम अभी तक निर्णायक स्थिति मे नही पहुंच सकी है और न ही अस्पताल को सील करने की कार्यवाही ही किया गया है। वैसे भी इस अस्पताल मे पिछले सालों मे डा0 प्रमोद चौधरी द्वारा अनेकों काण्ड किये गये और तीन बार डीआरएमएस हास्पिटल का का पंजीकरण निरस्त भी किया गया। लेकिन बैतलवा आज फिर उसी डाल पर है। स्वास्थ्य विभाग का क्या मजाल कि इस अस्पताल के विरूद्व कोई कार्यवाही कर सके।
उल्लेखनीय है कि डीआरएमएस हास्पिटल के डाक्टर प्रमोद चौधरी एक प्लेन एमबीबीएस हैं और उन्हें न्यूरो सर्जन एवं एमडी बनने का ऐसा भूत सवार हुआ कि अब वे अपने काले कारनामों के चलते अनेकों जिंदगियां निगल चुका हैं। अब देखना यह है कि जांच टीम अब और कौन सा कारनामा करने जा रही है।
