ब्रेकिंग न्यूज़
सीएमओ का आदेश नोडल अधिकारी डा0 एस0बी0सिंह के ठेंगे पर अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार

सीएमओ का आदेश नोडल अधिकारी डा0 एस0बी0सिंह के ठेंगे पर

– जलेबीगंज में खूनचुसवा स्टार पैथालजी सेन्टर बना मरीजों के जान का दुश्मन, नोडल अधिकारी दे रहा संरक्षण

– दो वर्षों से बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा है स्टार पैथालजी सेंटर

. – अप्रशिक्षित मुन्नाभाई करते हैं सभी पैथालजी संबंधी जांच

– 25 दिन पहले सीएमओ बस्ती ने दिया था कार्यवाही का आदेश, सीएमओ का आदेश कूडेदान मे

कबीर बस्ती न्यूज

बस्ती।  जनपद के गौर क्षेत्र के जलेबीगंज मे बिना पंजीकरण के दो वर्षौं से फर्जी चिकित्सक के नाम से संचालित हो रहे स्टार पैथालजी सेन्टर के विरूद्व सीएमओ डाॅ0 राजीव निगम ने नोडल अधिकारी डाॅ0 एस0बी0 सिंह को कार्यवाही करने का आदेश दिया था। लेकिन 25 दिन बीत जाने के बाद भी नोडल अधिकारी डाॅ0 एस0बी0 सिंह द्वारा कोई कार्यवाही नही किया गया। इससे स्पष्ट है कि विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ही अवैध धन उगाही कर नाजायज कार्यों को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। बताया तो यहां तक जाता है कि जनपद मे नोडल अधिकारी डाॅ0 एस0बी0 सिंह का अवैध धन उगाही मे रिकार्ड काफी खराब है।

स्वास्थ्य विभाग के गंभीर लापरवाही के कारण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर जिले का बुरा हाल है। मुन्ना भाईयों के लिए मरीजों के जान की चिन्ता बिल्कुल भी नही हैं वे केवल मरीजों को गुमराह कर लूट खसोट करने मे लगे हुए हैं।

हम बात कर रहे हैं जनपद के गौर क्षेत्र के जलेबीगंज मे बिना पंजीकरण के दो वर्षौं से फर्जी चिकित्सक के नाम से संचालित हो रहे स्टार पैथालजी सेन्टर का। जहां हर तरीके के पैथालजी सम्बन्धी जांच का दावा किया जाता है। ऐसे पैथालजी सेन्टर मरीजों का खून तो चूस ही रह हैं साथ ही उन्हें लूटने मे भी पीछे नही हैं।

 स्टार पैथालजी सेन्टर जलेबीगंज बिना पंजीकरण के अवैध लैब पिछले दो वार्षों से विभागीय रहमो -करम पर झूमकर चल रहा हे और विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का आंख बन्द है। विभाग को मरीजों के जान की चिन्ता नही हैं। यही कारण है ऐसे मुन्ना भाईयों का मनोबल काफी बढा हुआ है। स्टार पैथालजी सेन्टर जलेबीगंज को संचालित करने वाले दो लोगों का नाम मेन बार्ड मे छपा हुआ है एक का नाम अमित राज तथा दूसरे का नाम रमेश लिखा हुआ है जो ऐसे नाजायज गतिविधियों को बिना डर व भय के संचालित कर रहे हैं। स्टार पैथालजी सेन्टर  के सामने कोई बोर्ड नही है अन्दर जाने पर कोने मे जांच सं सम्बन्धित सभी मशीने लगी हुई हैं। यहां मरीजों का चुपके से सेम्पल लेकर अनाप शनाप जांच कर मरीजों को थमा दिया जाता है। दोनों मुन्ना भाईयों को कानून का जरा भी डर नही है। वे गंभीर अपराध करने मे अपना अधिकार समझते हैं। स्टार पैथालजी सेन्टर के रिर्पोट पैड पर किसी एस श्रीवास्तव एमडी पैथ के नाम का उल्लेख है यहां सवाल यह उठता है एस श्रीवास्तव एमडी पैथ पृथ्वी पर विद्वमान हैं या नही। अगर डाक्टर मौजूद हैं तो पिछले दो सालों से पैथालजी सेन्टर का विभाग मे पंजीकरण क्यों नही हुआ। क्या ऐसे मुन्ना भाईयों को विभागीय संरक्षण प्राप्त है। बिना विभागीय संरक्षण के ऐसी गतिविधियां तो संचालित नही हो सकती। इसकी गहन जांच और दोषियों पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। अब देखना यह है कि स्टार पैथालजी सेन्टर जलेबीगंज पर कार्यचाही हो पायेगी या नही। क्या सीएमओ बस्ती के आदेश को नोडल अधिकारी डाॅ0 एस0बी0 सिंह चुनौती देने मे लगे हुए हैं। नोडल अधिकारी डाॅ0 एस0बी0 सिंह के इस कृत्य के विरूद्व क्या सीएमओ साहब कोई कार्यवाही कर पायेंगे़।