Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
स्वास्थ्य सेवाओं मे उत्कृष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किये गये डा0 अजय कुमार चौधरी बिना पीएनडीटी के जी.सी.अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालक चला रहा है स्वास्थ्य विभाग के सीने पर हथौडा अहिल्याबाई होलकर के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को जीवन्त कर रहे हैं मोदी, योगी-डॉ. रमापति राम त्रिपाठी योजनाओं एवं चिकित्सीय सुविधाओं के संबंध में गुणात्मक सुधार लायें  अधिकारी- मण्डलायुक्त शिकायतों पर आकृति डायग्नोस्टिक सेन्टर सील, संचालक को थमाया नोटिश, हडकम्प रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने पर प्रसन्नताः व्यापारियों ने बांटी मिठाई महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित मामलों की आयोग की सदस्या ने की सुनवाई एंटी रैबीज सीरम लगाये जाने को लेकर मण्डलीय कार्यशाला सम्पन्न विश्व हिन्दू महासंघ ने सौंपा ज्ञापन, गोहत्यारों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग एक देश एक चुनाव’ पर प्रबुद्ध समागम में चर्चा

दलबदलुओं पर चला जनादेश का चाबुक, धराशायी हो गये कई राजनीतिक गणितज्ञ

कबीर बस्ती न्यूजः

लखनऊ: राजनीति के विषेशज्ञ कहे जाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य इस बार उत्तर प्रदेश की राजनीति के भंवर मे फंसकर खुद ही डूब गये। चुनाव की घोषणा से ऐन पहले मंत्री पद छोड़कर सपा का दामन थामने वाले मौर्य खुद भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। इस बार उन्होंने अपनी पडरौना सीट के बजाय फाजिलनगर से चुनाव लड़ा था। दल व सीट बदलने वाले मौर्य को फाजिलनगर की जनता ने नकार दिया है।

भाजपा छोड़ते ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था ‘…नाग रूपी आरएसएस और सांप रूपी भाजपा को स्वामी रूपी नेवला यूपी से खत्म करके ही दम लेगा।’ चुनाव हारने के बाद विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि ‘जनादेश का सम्मान करना हूं। चुनाव हारा हूं हिम्मत नहीं।’

भाजपा छोड़कर सपा में आने वाले तीन मंत्रियों में से दो मंत्री चुनाव हार गए हैं। एक मंत्री अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। आयुष मंत्री पद से इस्तीफा देकर सपा में आए धर्म सिंह सैनी भी सहारनपुर की नकुड़ से चुनाव हार गए हैं। पाला बदलने वाले धर्म सिंह सैनी को जनता ने नकार दिया है। वन मंत्री पद छोड़कर सपा में आए दारा सिंह चौहान मऊ की घोसी सीट से कांटे की टक्कर के बाद चुनाव जीत गए हैं। इस बार उन्होंने अपनी सीट बदलते हुए मधुबन के बजाय घोसी से चुनाव लड़ा था। सपा छोड़कर भाजपा में गए मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव भी सिरसागंज से चुनाव हार गए हैं।

पाला बदलना भी नहीं आया काम :

 कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सहारनपुर की बेहट सीट से विधायक नरेश सैनी चुनाव हार गए हैं। उनका पाला बदलना काम नहीं आया। यहां सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी उमर अली खान चुनाव जीते हैं। कांग्रेस से सपा में आईं सुप्रिया ऐरन भी बरेली कैंट से हार गईं हैं। भाजपा छोड़कर रालोद में शामिल होने वाले अवतार सिंह भड़ाना जेवर से हार गए हैं। कांग्रेस से अपना दल सोनेलाल में गए हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां रामपुर की स्वार से हार गए हैं। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए अमेठी के संजय सिंह पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी महराजी प्रजापति से हार गए।

कई दलबदलुओं को मिली जीत : 

राम अचल राजभर अंबेडकरनगर की अकबरपुर सीट से चुनाव जीत गए हैं। कटेहरी से लालजी वर्मा, जलालपुर से राकेश पाण्डेय व आलापुर से त्रिभुवन दत्त वर्मा भी चुनाव जीत गए हैं। चारों ही बसपा छोड़कर सपा में आए थे। कांग्रेस से सपा में आए पंकज मलिक चरथावल से चुनाव जीत गए हैं। बसपा से आए विधायक अनिल सिंह उन्नाव की पुरवा से जीत गए हैं। कांग्रेस से भाजपा में आई अदिति सिंह रायबरेली से फिर विधायक बन गईं हैं।