Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह सिरोही की पत्नी और नातिन की गला रेत कर हत्या: डबल मर्डर से सनसनी

कबीर बस्ती न्यूज:

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बच्ची समेत दो लोगों की गला काटकर हत्या करने से हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर आईजी मौके पर पहुंचे हैं। मेरठ के नौचंदी थाना इलाके के शास्त्री नगर में जी ब्लॉक में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के परिवार में एक बच्ची समेत दो लोगों की गला काट कर हत्या कर दी गई है। मौके पर भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा है। रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह सिरोही की पत्नी और नातिन की गला रेत कर हत्या की गई है। सोमवार सुबह जब काम करने वाली घर पर पहुंची तो मामले की जानकारी हुई। सूचना पर आईजी, एसएसपी पहुंच गए थे। पीछे के गेट से घुसकर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया।

रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह बुलंदशहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी कैसर के कारण दो माह पहले मौत हो चुकी है। वहीं मृतकों की पहचान कौशल सिरोही (65) और नातिन तमन्ना (12) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर आईजी भी मौके पर पहुंचे हैं। परिजनों में कोहराम मचा है। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर डी-ब्लॉक में रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह रहते थे। करीब दाे माह पहले उनका निधन हो गया था। घर में उनकी पत्नी कौशल सिरोही और नातिन तमन्ना रह रहे थे। शनिवार रात 11 बजे तमन्ना की मां नेहा उससे मिल कर गई थी। रविवार सुबह जब घर में काम करने वाली पहुंची तो गेट खुला हुआ था। जैसे ही वह अंदर पहुंची तो नानी और धेवती के शव देखकर उसकी चीख निकल गई। चाकू से गोदकर दोनों की हत्या की गई थी। हर तरफ खून बिखरा हुआ था।

सूचना पर आईजी प्रवीण कुमार एसएसपी रोहित सिंह और थाना पुलिस पहुंच गई थी। घटना को अंजाम देने के लिए बदमाश पीछे के गेट से आए थे। समान भी घर का बिखरा हुआ था।