15 मार्च से शुरू हो रहे निर्वाचन को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उ0प्र0 के विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 15 मार्च से शुरू हो रहे निर्वाचन के संबंध में आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दिया है। उन्होने बताया कि यह आचार संहिता निर्वाचन समाप्ति आगामी 16 अप्रैल तक लागू रहेंगी। इस दौरान कोई नयी नीति या कार्यक्रम शुरू नही किया जायेंगा। केन्द्रीय एवं राज्य मंत्रियों के दौरों पर प्रतिबंध रहेंगा। विशेष रूप से मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला परिषद अध्यक्ष सरकारी कार का उपयोग नही करेंगे।
उन्होने बताया कि एम.पी., एम.एल.ए., एम.एल.सी. द्वारा अपनी निधि से नये कार्य स्वीकृत नही करेंगे। आयोग द्वारा स्थानान्तरण पर पूरी तरह बैन लगाया गया हैं। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए धन के प्रयोग एवं ब्लैकमनी को रोका जायेंगा। चुनाव से जुड़े हुए अधिकारियों के साथ मंत्रीगण बैठक नही कर सकेंगे। स्थानीय निकाय के नियमित बैठके भी नही होंगी। उन्होने बताया कि सार्वजनिक स्थल, मैदान, हेलीपैड, हवाई जहाज का केवल सत्ता दल द्वारा प्रयोग नही किया जायेंगा। पहले आओ – पहले पाओ के आधार पर सभी दलों और प्रत्याशियों को इसका प्रयोग करने की अनुमति होंगी।
उन्होने बताया कि विधान परिषद में विधानसभा की भॉति वाहनांे का प्रयोग अनुमति लेकर किया जायेंगा तथा प्रचार-प्रसार के दौरान वाहनों का नियंत्रित काफिला ही चल सकेंगा। मतदान के 48 घण्टे पूर्व सभी बाहरी व्यक्ति को मतदान क्षेत्र छोड़ना होंगा। प्रत्याशी द्वारा टीवी, चैनल, केबल, रेडियों तथा अन्य सोशल मीडिया पर पूर्व अनुमति लेकर मैटर का सत्यापन कराकर के ही प्रचार-प्रसार किया जा सकेंगा।
उन्होने बताया कि मतदाताओ को होटल, रिसार्ट या अन्य ऐसे स्थानो पर रखने की अनुमति नही होंगी। ऐसा पाये जाने पर आदर्श आचार संहिता के विभिन्न प्रावधानों के साथ दण्डित किया जायेंगा।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर