Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये

  • नार्मल डिलीवरी के बाद गायनी स्टाफ के घोर लापरवाही से नवजात बच्चे की जन्म के तीसरे दिन मौत
  • – जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रूधौली का मामला, एमओआईसी डा0 आनन्द मिश्रा बने अन्जान
  • – पीडिता ने कहा कि अब जीवन मे कभी भी सरकारी अस्पताल मे नही करायेंगे इलाज
  •  – प्रकरण अत्यन्त गंभीर, जांच कराकर दोषियों के विरूद्व की जायेगी कठोर कार्रवाई- डा0 राजीव निगम
  • रिर्पोट- चित्रसेन पाण्डेय
    कबीर बस्ती न्यूज
    बस्ती। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रूधौली गर्भवती महिलाओं के लिए एक तरफ जहां गायनी स्टाफ के घोर लापरवाही से नवजात बच्चे की मौत हो गयी वहीं गर्भवती महिला के परिजनों से सुविधा शुल्क के रूप मे 6700 रूपये धमकिया कर वसूले गये। योगी सरकार मे निरंकुश हो चुके स्वास्थ्य व्यवस्था खुद ही बीमार हो चुका है। जिसका कोई पुरसाहाल नही है। निरीह मरीजों से खुलेआम अवैध धन उगाही गरीब एवं लाचार मरीजों के लिए मुसीबत का सबब बन चुका है। सीएचसी के एमओआईसी डा0 आनन्द मिश्रा भी ऐसी घटनाओं से अन्जान बने हुए हैं। चश्मा लगाने वाली गोरी मैडम ने इलाज एवं अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं के नाम पर जो अवैध धन उगाही और नवजात के मौत संवेदनहीनता का प्रदर्शन किया वह किसी भी दशा मे क्षम्य नही हो सकता।
    जानकारी के मुताबिक रूधौली थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द की रहने वाली साइना खातून को उनके परिजनों ने प्रसव पीडा होने पर क्षेत्रीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रूधौली मे 6 फरवरी को 2026 भर्ती कराया। 7 फरवरी को बेटे ने जन्म लिया। साइना खातून की बहन ने बताया कि प्रसव के बाद चश्मा लगाने वाली गोरी वाली मैडम ने इंजेक्शन एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रदान करने का प्रलोभन देकर प्रसूता के पिता से कुल 6700 सौ रूपये वसूले। लेकिन बच्चे के स्वास्थ्य के गंभीरता के बरे मे बिल्कुल भी नही बताया। बच्चे की हालत बिगडती गयी गयी और तीसरे दिन नवजात बच्चे ने दम तोड दिया। इस घटना से आहत प्रसता की बहन ने बताया कि स्टाफ के मुंहमांगा रूपया देने के बाद भी गंभीर लापरवाही बरती गयी। उसने कहा कि अब कभी सरकारी अस्पताल मे इलाज नही करायेंगे। वहां केवल पैसा लूटा जाता है मरीज को उचित इलाज नही मिल पाता। यहां कहना गलत नही होगा कि प्रसूता के बन का यह बयान स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम जोरदार तमाचा है। सीएचसी रूधौली के एमओआईसी डा0 आनन्द मिश्रा ने प्रकरण से अन्जान बताया।
    इस सम्बन्ध मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राजीव निगम ने कहा कि प्रकरण अत्यन्त गंभीर है जांच कराकर दोषियों के विरूद्व कडी कार्रवाई की जायेगी।