Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार

कबीर बस्ती न्यूज
रिर्पोट- सरोज देवी
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के रामेश्वरपुरी निवासी रत्नाकर श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय प्रेम चन्द्र श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक समेत अन्य  उच्चाधिकारियों को पत्र देकर कहा है कि सोमवार 15 दिसम्बर को उसे और उसकी पत्नी पर दिव्याशू खरे पुत्र आशीष खरे द्वारा जानलेवा हमला किया गया।
पत्र में रत्नाकर श्रीवास्तव ने कहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार को सुबह 9 बजकर 10 मिनट से 9 बजकर 15 मिनट के बीच अपनी चार पहिया गाडी फारच्यूनर गाडी यू०पी051 बी०एच० 2525 से एसपी कैम्प कार्यालय गेट के अमहट घाट के पास उन्हें और उनकी पत्नी पर गाडी चढ़ाकर जान से मारने के प्रयास किया गया। उस समय वे  पत्नी के साथ अमहट घाट शिव मंदिर पर जा रहे थे ।  किसी तरह से उसने अपनी जान बचायी और तुरन्त 112 नम्बर पर सूचना दिया । रत्नाकर श्रीवास्तव को आशंका है  कि दिव्याशू खरे पुत्र आशीष खरे किसी भी समय उनके परिवार को जान से मार सकते है। ऐसी स्थिति में दिव्याशू खरे पुत्र आशीष खरे के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया जाय।
इस सम्बन्ध मंें भाजपा के वरिष्ठ नेता और द सीएमएस के संचालक अनूप खरे का कहना है कि सारे आरोप बेबुनियाद है। रत्नाकर श्रीवास्तव से लेन देन का मामला है और पैसा वापस करने की जगह वे मनगढन्त कहानियां बना रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।