प्रयागराज: आमने-सामने बाइक की टक्कर में पुलिसकर्मी समेत दो की मौत

कबीर बस्ती न्यूजः

प्रयागराज: किशुनगंज इलाके में आमने-सामने बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान प्रवेश सरोज उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र ज्ञानेंद्र सरोज निवासी ग्राम सिंठि खालसा थाना क्षेत्र कंधई के तौर पर हुई है। दूसरा मृतक अनिल कुमार गौतम उम्र 24 वर्ष पुत्र संतलाल निवासी ताला बाजार थाना क्षेत्र कंधई का ही रहने वाला है। वहीं घायल का नाम विनय पुत्र टुनटुन ताला बाजार का निवासी बताया जा रहा है।

दोनों बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे के पास ताला चौकी अंतर्गत खमपुर गांव के पास हुई। मृतक प्रवेश सरोज निवासी सिंगाठीखालसा उत्तर प्रदेश पुलिस जिला सुल्तानपुर में ड्यूटी पर  तैनात था। होली पर दो घरों की खुशियां अचानक मातम में बदल गई। घटना की जानकारी मिलते मौके पर कंधई कोतवाल सत्येंद्र सिंह व ताला चौकी इंचार्ज रमेश सिंह पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

 

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर