01 अप्रैल से जिले के 115 गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर गेहूॅ खरीद प्रारम्भ,गेहूॅ बेचने के लिए किसान को कराना होंगा पंजीकरण- डीएम

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: 01 अप्रैल से जिले के 115 गेहूॅ क्रय केन्द्रांे पर गेहूॅ खरीद प्रारम्भ होंगी। गेहूॅ बेचने के लिए किसान को पंजीकरण कराना होंगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दी है। उन्होने बताया कि खाद्य विभाग द्वारा 24, पी.सी.एफ. द्वारा 72, यू.पी.पी.सी.यू. द्वारा 18 एवं भारतीय खाद्य निगम द्वारा 01 क्रय केन्द्र स्थापित किया गया है।
उन्होने बताया कि गेहूॅ खरीद की पूरी प्रक्रिया आनलाइन होंगी तथा गेहूॅ क्रय केन्द्रांे पर किसानों की उपस्थिति एंव खरीद ई-पास मशीन पर अगूॅठा स्कैन करके की जायेंगी। उन्होने बताया कि किसान आधार कार्ड से लिंक मोबाइल पर प्राप्त ओ.टी.पी. के द्वारा पंजीकरण करा सकते है। इसके लिए खाद्य विभाग केे पोर्टल fcs.up.gov.in  पर पंजीकरण कराया जा सकता है।
उन्होने सभी किसानों से अपील किया है कि सभी किसान अपना नवीनतम मोबाइल नम्बर आधार कार्ड से लिंक करा लें। बेचने जाने से पूर्व गेहूॅ की अच्छी तरह से साफ-सफाइ कर लें ताकि गेहूॅ क्रय केन्द्र पर अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा कि किसान किसी भी गेहूॅ क्रय केन्द्र पर अपना गेहूॅ बेच सकते है। किसी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु कंट्रोल रूम नं0-7839565077 या टोल फ्री नं0-1800 1800 150 पर फोन कर सकते है।
अपर जिलाधिकारी/गेहूॅ खरीद अधिकारी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि रू0 2015 प्रति कुन्तल गेहूॅ का दाम शासन द्वारा निर्धारित किया गया है, जो किसान के बैंक खाते में भेजा जायेंगा। कलेक्टेªट सभागार में आयोजित कार्यशाला में उन्होने सभी क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने केन्द्र पर गेहूॅ खरीद का बैनर अवश्य लगवाये। क्रय केन्द्र प्रभारी का मोबाइल नम्बर लिखवाये। प्रत्येक किसान को पूर्व में टोकन जारी कर दें। उन्होने चेतावनी दिया कि गेहूॅ खरीद में किसी प्रकार की शिकायत पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेंगी।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी गोरखनाथ ने बताया कि सभी गेहूॅ क्रय केन्द्र प्रभारियों को गेहूॅ खरीद हेतु कार्यशाला आयोजित करके प्रशिक्षित कर दिया गया है। सभी प्रभारियों को ई-पास मशीन भी उपलब्ध करा दी गयी है। इस अवसर पर एआर कोआपरेटिव प्रेम चन्द्र प्रजापति तथा क्रय एजेन्सियों के प्रभारी एंव क्रय केन्द्र प्रभारी उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर