सर्वाधिक अंक पाने वाले पुरस्कृत, कक्षा 8 के छात्रों को दिया विदाई

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। गुरूवार को भारतीय कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय जिनवा में आशीर्वाद समारोह आयोजित कर कक्षा 8 के छात्रों में अंक पत्र का वितरण करते हुये उनके बेहतर भविष्य की कामना के साथ विदाई दी गई।
विद्यालय के प्रबंधक डा. आशुतोष कुमार शुक्ल ने कहा कि छात्रों को गुरूजनों द्वारा बेहतर शिक्षा दी गई है, उच्च कक्षाओं में वह सदा उनके काम आयेगा। प्रधानाचार्य डा. राजेन्द्र सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि यह पूरा जीवन ही एक परीक्षा है। गुरू को सबसे बड़ी प्रसन्नता तब होती है जब उसका छात्र निरन्तर उचाईयों को छूते हुये श्रेष्ठ नागरिक बने। इस अवसर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले अंजली, हर्ष शुक्ल, लक्ष्मी मौर्य और शिवानी को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ ही ज्ञानवर्धक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेन्द्र प्रसाद दूबे, अवनीश त्रिपाठी, राम मूर्ति वर्मा, राम नरेश मौर्य, सावित्री देवी, नीलम त्रिपाठी, परशुराम, गुड्डू, रामचेत, रामलौट, मंगरू राम के साथ ही अभिभावक और छात्रों में प्रज्ञा, रंजना, शशि, कल्पना, राम प्रसाद, विनय, संदीप, मुकेश, हर्षिता, शीतल, लक्ष्मी, खुशी, शशि आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन