शरीर में फैले प्रदूषण को साफ करके संक्रमित चीजों को बाहर निकालता है शहतूत

गर्मी के मौसम में शहतूत खाने से अनेक फायदे – डॉ नवीन सिंह
शहतूत से लिवर से जुड़ी बीमारियों में राहत
कबीर बस्ती न्यूज:
बस्ती। .डॉ नवीन सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में बाजार में शहतूत की आवक खूब होती है,और इसके स्वाद के दीवानों की भी कमी नहीं है। खट्टा-मीठा, रसीला शहतूत स्वाद में तो मजेदार है ही, सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। जानिए शहतूत के यह 5 फायदे, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
 डॉ नवीन सिंह ने बताया कि शहतूत एक स्वादिष्ट मीठा नाजुक-नर्म फल है इसमें अनेक ऐसे लाभदायक गुण हैं जो कई बीमारियों में वरदान साबित हो सकते हैं। शहतूत में पाए जाने वाले रेजवर्टेरोल के बारे में माना जाता है कि यह शरीर में फैले प्रदूषण को साफ करके संक्रमित चीजों को बाहर निकालता है।
अगर आप झुर्रियों से परेशान हैं तो अब चिंता करने की कोई बात नहीं। इसके लिए शहतूत का जूस पीजिए। आपका चेहरा चमकदार और ताजा हो जाएगा।
शहतूत में एंटी एज यानी उम्र को रोकने वाला गुण होता है। साथ ही यह त्वचा को जवानी की तरह जवां बना देता है और झुर्रियों को चेहरे से गायब कर देता है। यह आपके तनाव को दूर करता है साथ ही शरीर में रक्त के थक्के बनने से रोकता है जिससे रक्तसंचार निर्बाध रूप से सभी अंगों तक होता है। रक्त में मौजूद शर्करा पर भी यह नियंत्रण करता है। इतना ही नहीं शहतूत में और भी कई गुण पाए जाते हैं, जैसे- इसके नियमित प्रयोग से आंखों की गड़बड़ी, फेफड़े के कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर से बचा जा सकता है।
डॉ नवीन सिंह ने बताया कि शहतूत खाने से पाचन शक्ति अच्छी रहती है. ये सर्दी-जुकाम में भी बेहद फायदेमंद है। यूरि‍न से जुड़ी कई समस्याओं में भी शहतूत बेहद फायदेमंद होता है शहतूत खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
गर्मियों में शहतूत के सेवन से लू लगने का खतरा कम हो जाता है। शहतूत खाने से लीवर से जुड़ी बीमारियों में राहत मिलती है। योग प्राकृतिक चिकित्सा के सिद्धांत को अपनाएंगे तो हम एक सुंदर और निरोगी काया मिल सकती हैं इस मौसम में खीरा तरबूज एवं लस्सी, छाज का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए इसके प्रयोग से हमारे शरीर में जल तत्व बढ़ता है जल के कारण जिससे सभी रोगो को नियंत्रण करता है। गर्मियों के मौसम में जल ही जीवन है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर