अवैध हथियार चाकू रखकर आम जनता मे खौफ फैलाने वाले आरोपी को भाटापारा शहर पुलिस ने किया गिरफ्तार


1 अवैध हथियार चाकू रखकर आम जनता मे खौफ फैलाने वाले आरोपी को भाटापारा शहर पुलिस ने किया गिरफतार

2 आरोपी से लोहे का चाकू जप्त

3 आरोपी द्वारा आम जनता मे ख़ौफ़ फैलाने चाकू दिखाकर आने जाने वाले को जान से मारने की धमकी दे रहा था

4 आरोपी आम रास्ते पर धारदार लोहे का चाकू दिखाकर लोगो को धमका रहा था

5 आरोपी विजय कुर्रे के खिलाफ आर्म्स एकट गाली गलौच और जान से मारने की धमकी सहित धाराओ मे अपराध पंजीबद्ध

6 आरोपी विजय कुर्रे को गिरफतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया

भाटापारा टेलीफोन सूचना मिला कि संत कंवर राम वार्ड भाटापारा में आरोपी विजय कुर्रे ऊर्फ गोलू पिता ईश्वर प्रसाद उम्र 32 साल साकिन संत कंवर वार्ड भाटापारा का मोहल्ले के महिलाओ व आने जाने वालो लोगो को अश्लील गाली गलौच देकर निकलो साले मोहल्ले के लोगो कहकर कर लोहे का चाकू दिखाकर लहरा रहा है कि सूचना पर थाना भाटापारा शहर के पुलिस पेट्रोलिंग पार्ट्री को तत्काल घटना स्थल भेजा गया जहां आरोपी हाथ में लोहे का चाकू लेकर लहरा रहा था तथा आसपास के लोगों को व आने जाने वाले लोगों को चमका धमका रहा था वार्ड वासियों को गाली गलौज कर रहा था कि तुम को जान से खत्म कर दूंगा आरोपी को समझाने का प्रयास किया गया जो पुलिस पार्टी के समक्ष ही भी जोर जोर से हल्ला कर गाली गलौच गुंडा गर्दी के साथ चाकू को लहरा रहा था मौके पर आरोपी से चाकू को पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा जप्त किया गया तथा प्रार्थिया सियामती साहु पति ईश्वर साहु उम्र 43 वर्ष साकिन संत कंवर वार्ड भाटापारा के द्वारा मौके पर आरोपी के विरूद्ध देहाती नालसी मे रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी विजय कुर्रे इनके साथ माँ बहन की अश्लील गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देकर मुह को दबाकर गले मे चाकु टिका देने तथा मोहल्ले के लोगो व आने जाने वाले लोगो को अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने व चाकू लेकर दौडाने कि रिपोर्ट कि है जिस पर अपराध क्रमांक 400/2020 धारा 25,27, आर्म्स् एकट कायम कर आरोपी विजय कुर्रे ऊर्फ गोलू पिता ईश्वर प्रसाद उम्र 32 साल साकिन संत कंवर वार्ड भाटापारा के द्वारा अपराध सदर धारा का घटित करना सबूत पाये जाने से गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया हैा उकत कार्यवाही में प्रआर राजकुमार ठाकुर,झगरू राम साहू, आर अरविंद कौशिक, प्रमोद पटेल का विषेश योगदान रहा हैा

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन