सहायक सूचना निदेशक बस्ती पर दर्ज होगा मानहानि का मुकदमा,-पत्रकार ने थमायी लीगल नोटिस

-पत्रकार ने भेजी सहायक सूचना निदेशक को लीगल नोटिस
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में प्रेस पास न जारी किए जाने का मामला

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। जिले के सहायक सूचना निदेशक प्रभाकर तिवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि सहायक सूचना निदेशक ने बिना तथ्य व बिना सबूत के वरिष्ठ पत्रकार के कार्य व आचारण पर टिप्पणी कर दी है। संबंधित पत्रकार की ओर से सहायक सूचाना निदेशक को नोटिस भेजा जा चुका है, यदि 15 दिन के भीतर सहायक सूचना निदेशक प्रभाकर तिवारी ने लिखित रूप से माफी नहीं मांगी, तो उनके विरूद्ध मानहानि का मुकदमा दर्ज होगा।
वरिष्ठ पत्रकार राज प्रकाश ने सहायक सूचना निदेशक को लीगल नोटिस 11 अप्रैल 2022 को भेजा है, जिसमें उन्होने कहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे गए शिकायती पत्र के बाद डीएम को दिए स्पष्टीकरण में सहायक सूचना निदेशक ने झूठे आरोप उनपर  लगाए हैं, स्पष्टीकरण में पत्रकार राज प्रकाश को लेकर सहायक सूचना निदेशक ने लिखा है कि पत्रकार राज प्रकाश का कार्य व आचरण ठीक नहीं है, जिसके चलते इन्हें दैनिक अमर उजाला से निकाला गया है। यह भी कहा गया कि बीजेपी पदाधिकारियों के सुझाव व उच्चाधिकारियों के आदेश पर न्यूज पोर्टल व साप्ताहिक समाचार पत्रों को प्रधानमंत्री की जनसभा कवरेज संबंधी प्रेस पास नहीं जारी किया गया। पुष्टि के लिए जब पत्रकार ने सांसद हरीश द्विवेदी व जिलाध्यक्ष भाजपा महेश शुक्ला से बात की, तो उन्होने सहायक सूचना निदेशक की बातों का खंडन कर दिया।
15 दिन के बाद दर्ज होगा मानहानि का मुकदमा
– सहायक सूचना निदेशक को भेजे गए लीगल नोटिस में वरिष्ठ पत्रकार राज प्रकाश ने कहा है कि यदि 15 दिन के भीतर लिखित रूप से उनसे सहायक सूचना निदेशक ने क्षमा नहीं मांगा, तो वो सक्षम न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराएंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सहायक सूचना निदेशक की होगी।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर