डा. अम्बेडकर के विचार युगों तक प्रासंगिक रहेंगे-डा. वी.के. वर्मा

जयन्ती पर बाबा साहब को किया नमन्

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। गुरूवार को पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड आयुष पैरा मेडिकल कालेज गोटवा में बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर को उनके 131 वीं जयन्ती पर याद किया गया।
प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा, डाक्टर और छात्रों ने  बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् किया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में डा. वर्मा ने कहा कि  डॉक्टर भीम राव अंबेडकर ने एक ऐसे भारत की कल्पना की जहां सभी नागरिकों को कानून के तहत समान माना जाए और उन्होंने ब्रिटिश शासन से भारत की आजादी के लिए अभियान भी चलाया था। उनके विचार युगों तक प्रासंगिक रहेंगे।
निदेशक डा. आलोक रंजन ने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि   जो व्यक्ति अपनी मौत को हमेशा याद रखता है, वह सदा अच्छे कार्य में लगा रहता है। उन्होने शिक्षित बनो, संगठित रहो का संदेश देते हुये कहा था कि धर्म मनुष्य के लिए है न कि मनुष्य धर्म के लिए,  वे इतिहास नहीं बना सकते जो इतिहास भूल जाते है। कहा कि बाबा साहब के विचार युगों तक याद किये जायेंगे।
बाबा साहब की जयन्ती पर आयोजित  कार्यक्रम में मुख्य रूप से  डा. आर.एन. चौधरी, डा. अजय पटेल, डा. मनोज मिश्र,  डा. अमित कुमार मिश्र, डा. लालजी यादव, डा. रीतेश चौधरी, डा. आशुतोष, डा. चन्द्रा सिंह, डा. अनीता वर्मा, फूलचन्द चौधरी, अंकुर पाण्डेय, शिव प्रसाद चौधरी, शिवशंकर, मनीष वर्मा, धु्रवचन्द्र, रामभजन, पूजा, माया, मनोज गुप्ता, रामस्वरूप, गोल्डी, मनीषा, सतीश आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर