नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में लालगंज पुलिस की लापरवाही पर गंभीर हुआ सीडब्लूसी, मांगा एक सप्ताह मे जबाब

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस के उदासीन रवैये को बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) ने गंभीरता से लिया है। पीड़ित पिता ने शनिवार को सीडब्लूसी के अध्यक्ष प्रेरक मिश्र के समक्ष प्रस्तुत होकर उन्हे सम्पूर्ण प्रकरण से अवगत कराते हुये न्याय की गुहार लगाया। अध्यक्ष ने थानाध्यक्ष से एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्यवाही कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। उक्त प्रकरण में पीड़ित का कहना है कि 12 मार्च को उसकी नाबालिग को उसी के गांव का एक युवक भगा ले गया। आरोप यह भी है नाबालिग बेटी जेवर और नगदी भी साथ ले गयी है। इस मामले में कई बार स्थानीय पुलिस से फरियद की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही करना उचित नही समझा। पीड़ित ने इसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल, पुलिस अधीक्षक से भी किया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर