कोरोना के 65 नए मरीज़, 83 को मिली छुट्टी, 2 की मौत


बलौदाबाजार,13 अक्टूबर/ जिले में कोरोना के 65 नए मरीज़ों की पहचान की गई। इनमें बलौदाबाजार विकासखण्ड से 8, भाटापारा से 15, बिलाईगढ़ से 8, कसडोल से 13, पलारी से 16 और सिमगा से 5 पॉजिटिव मरीज़ शामिल हैं। इस प्रकार जिले में अब तक कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 4241 तक पहुंच चुकी है। जिले में आज 83 मरीज़ ठीक हो गए। उन्हें घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गई। अब तक जिले में 3184 मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मरीज़ों की संख्या अब केवल 1001 रह गई है। जिनका कोविड अस्पताल, कोविड केयर सेण्टर और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है। कोरोना से आज 2 मरीज़ों की मौत रिकार्ड की गई। दोनों लगभग 50 वर्ष के और पुरुष मरीज़ हैं। इनमें से एक बिलाईगढ़ और एक भाटापारा विकासखण्ड से हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। ज्यादातर मौत अन्य जटिल बीमारियों के साथ कोरोना हो जाने के कारण हुई है। जिले में आज कोरोना जांच के लिए 494 नमूने लिए गए।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन