गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों में लगाए गए सरकारी ताले

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती।  मंगलवार को विकासखण्ड हर्रैया में  खण्ड शिक्षा अधिकारी बड़कऊ वर्मा के नेतृत्व में एआरपी और शिक्षकों ने मिलकर आठ विद्यालयों में ताला जड़कर और उन विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को निकट के परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने को कहा। खण्ड शिक्षा अधिकारी बड़कऊ वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बन्द कराने की कार्यवाही गतिमान है जिसके अन्तर्गत विकासखण्ड हर्रैया में बीएसए  द्वारा 15 विद्यालयों को बन्द करने की नोटिस जारी की गयी थी। इनमें से आठ विद्यालय बन्द हो गए हैं और संचालित सात विद्यालय में से दिवाकरपुर,अशोकपुर, इन्दौली न्याय पंचायत के चार विद्यालय साकेत चिल्ड्रन एकेडमी भीटी मिश्र, आई एम एस चिल्ड्रन एकेडमी भीटी मिश्र, ज्ञान ज्योति विद्या मन्दिर धीरनपुर, माँ विंध्यवासिनी शिक्षण संस्थान बेलभरिया में ताला लगाकर एक लाख जुर्माने की नोटिस प्राप्त कराई गई। बाद में और गैरमान्यता प्राप्त विद्यालयों की जानकारी हुई और इसी क्रम में कुल 103 विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया। जिसमें से डॉ परशुराम चौधरी मेमोरियल बाँसगाव, भवानी प्रसाद शकुन्तला देवी एकेडमी अमारी बाजार, मदरसा महबूबिया अमारी बाजार, एसपी पटेल इंस्टीट्यूट अमारी  में ताला लगाकर बन्द कराया गया। जिसमें से एसपी पटेल इंस्टीट्यूट अमारी की मान्यता संदिग्ध मिली।आगामी दिनों में अन्य न्याय पंचायत के विद्यालयों को बन्द कराया जायेगा और जुर्माने की नोटिस दी जायेगी।
विद्यालयों को बन्द कराने और जुर्माने की नोटिस देने में एआरपी गिरिजेश बहादुर सिंह, उदय प्रताप सिंह,उमेश सिंह, सन्दीप सिंह,नरेन्द्र पाण्डेय,विवेक कान्त पाण्डेय, हनुमान दूबे, इश्तियाक अहमद,राकेश प्रकाश श्रीवास्तव, सुनील कुमार,नृपेंद्र, शोभाराम, शिवम आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर