बलरामपुर: बरातियों से भरी बोलेरो व ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, पांच लोगों की मौत

कबीर बस्ती न्यूज:

बलरामपुर: स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच-730 पर शुक्रवार देर रात बरातियों से भरी बोलेरो गाड़ी गनवरिया गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे एसपी राजेश सक्सेना ने जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार गनवरिया गांव के पास बरातियों से भरी बोलेरो ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत हुई है। अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर ने बताया कि महाराजगंज क्षेत्र के एक गांव से बारात जा रही थी। रात करीब 9:30 बजे गनवरिया गांव के पास बरातियों से भरी बोलेरो गाड़ी को सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। घटना में लक्ष्मण, शादाब अहमद, अमृता, बसंते और वापी की मौत हो गई है। जबकि दुर्गा प्रसाद ,शिवप्रसाद, उमेश और अंकित घायल हैं। सीएचसी तुलसीपुर में सूचना पाकर पहुंचे मृतकों और घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहां भी एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर