सरकारी, ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले 14 लोगों के विरूद्ध मुकदमा

                               भूमि खाली कराने की की जा रही है कार्यवाही 
कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर जिले में सरकारी/ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले 14 लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर भूमि खाली कराने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में ज्वाइंट मजिस्टेªट/एस.डी.एम. हर्रैया अमृत पाल कौर ने बताया कि भीम सिंह, घिर्रऊ सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम खम्हरिया सुजात में गॉव में ही ग्राम समाज की भूमि गाटा संख्या 1305 मि. भूमि रकबा 0.1875, गाटा संख्या 1305 मि. भूमि रकबा 0.1875 एवं गाटा संख्या 1253 मि. भूमि रकबा 0.473 पर अवैध कब्जा करने वाले 03 लोगों के विरूद्ध थाना हर्रैया में मुकदमा संख्या 92 /13.04.2022 एवं 34/18.04.2022 मुकदमा दर्ज किया गया, जिससे लगभग रू0 47 लाख अनुमानित क्षति हुयी। इसी प्रकार भानपुर में 08 एवं रूधौली में 03 भूमाफियाओं को चिन्हित कर उनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
उप जिलाधिकारी भानपुर जी.के. झा ने बताया कि राजस्व ग्राम सिसवारी के गाटा संख्या 395 मि0 भूमि रकबा 0.091 हेक्टेयर पर अवैध कब्जा करने वाले 08 लोगों के विरूद्ध थाना वाल्टरगंज में एफ.आई.आर. संख्या-भा.द.सं. 1860 की धारा-447, सार्व.सं.नु.नि.अधि.1984 की धारा 2, 3/25.05.2022 दर्ज कराया गया है। उन्होने बताया कि बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर भवन निर्माण कर लगभग 01 करोड़ रूपये की सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुॅचाने वाले वाजिद अली, जियाउल्लाह, सुभान अली, शमशेर अली, इकबाल हुसेन, सैयद अली, खुर्शीद अहमद, मीना कुमारी कुल 08 लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
उप जिलाधिकारी रूधौली गुलाब चन्द्र ने बताया कि रामदयाल केवट, शिवाजी एवं शिव सम्पत निवासी ग्राम महुवा में गॉव में ही भीटा की भूमि गॉटा संख्या 67/0.2210 हेक्टेयर भीटा पर अवैध कब्जा किया था, जिससे लगभग रू0 50 लाख से अधिक अनुमानित क्षति हुयी। इनके विरूद्ध रूधौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया तथा जे.सी.बी. मशीन से अवैध कब्जा हटवाने का निर्देश दिया गया। उन्होने भूमाफियाओ को तत्काल गिरफ्तार किये जाने के निर्देश भी दिया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर