सुभासपा ने तेज किया नगर पंचायत चुनाव का अभियान

राष्ट्रीय सचिव विनोद ने किया कार्यालय का उद्घाटन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। बुधवार को नगर पंचायत गनेशपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के  ब्लाक अध्यक्ष बस्ती सदर  राहुल निषाद  के नेतृत्व में जनसम्पर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार राजभर  ने  कहा कि आगामी नगर पंचायम के चुनाव को देखते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को तनमन से लग करके संगठन को मजबूत करें।  उन्होने कहा कि नगर पंचायत गनेशपुर 15 सेक्टर है, प्रत्येक सेक्टर में 10-10 कार्यकर्ता बनाये जाये। प्रदेश उपाध्यक्ष बृजभूषण मिश्रा  ने कहा कि कार्यालय प्रभारी हीरालाल राजभर को बनाया जा रहा है। जिससे कार्यालय पर आने-जाने वालों की समस्या का निदान हो सके। प्रदेश उपाध्यक्ष  सुनील कुमार पाण्डेय प्रदेश  ने कहा कि अगर हम  15 सेक्टर में प्रभारी बनाकर लग जायें तो जीत निश्चित है। जिलाध्यक्ष अमन कुमार राजभर ने कहा कि आगामी नगर पंचायत व लोकसभा 2024 के चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तन्मयता से तैयारी कर रही है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामसहाय भारद्वाज, राजकुमार राजभर,, रामकिशुन राजभर, राहुल निषाद, उमेश राजभर, राजेश राजभर, शेष नरायन तिवारी, सत्येन्द्र शुक्ला, मनोज कुमार, पूर्णमासी राजभर, रामप्रीत राजभर, रीना भारती, अर्जुन राजभर, गौरीशंकर राजभर, बबलू यादव, राजकुमार पाण्डेय, अनिल कुमार पाण्डेय, आज्ञाराम राजभर पतिराम राजभर, रामलखन पाण्डेय, योगेन्द्र राजभर, प्रमोद कुमार         चौधरी, विजय चौहान, रामप्रीत राजभर अरविन्द उपाध्याय, नन्दलाल राजभर, मनीष कुमार पाण्डेय, रामनेवास राजभर जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर उमेश कुमार राजभर युवामंच जिलाध्यक्ष एवं बस्ती मण्डल के तमाम पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर