सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने किया मेडिकल कालेज, कैली का औचक निरीक्षण

गंदगी, पेयजल संकट, बाहर की मंहगी दवा लिखे जाने पर लगायी फटकार
व्यवस्था सुधारने का निर्देश, कहा आवश्यकता बताइये, प्रयास मैं करूंगा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। सदर विधायक एवं समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने गुरूवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज, एवं कैली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मरीजों से वार्डो में पहुंचकर हाल चाल पूंछा। पता चला कि अधिकांश दवायें बाहर की लिखी जा रही है और जीवन रक्षक दवाओं का अभाव है, लोग मजबूरी में बाहर की मंहगी दवायें खरीद रहे हैं। यही नहीं पेयजल का संकट बना हुआ है, वाटर कूलर नहीं चल रहे हैं और नालियां जाम है, मेडिकल कालेज और कैली में साफ-सफाई  की स्थिति दयनीय है, शौचालयों में भारी गंदगी है। भीषण गर्मी में मरीजों और उनके परिजनों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक महेन्द्रनाथ ने मेडिकल कालेज के  प्राचार्य डा. मनोज कुमार से फोन पर वार्ता कर समस्याओं की जानकारी दिया। कहा कि मेडिकल कालेज और कैली की व्यवस्था में तत्काल सुधार कराया जाय। जिन चीजों की आवश्यकता हो शासन से मांग की जाय और सम्बंधित पत्र उन्हें भी उपलब्ध कराया जाय जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके। कहा कि डाक्टर समय से बैठे। मेडिकल कालेज और कैली में हृदयरोग, न्यूरो विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिये वे स्वयं पहल करेंगे। विधायक महेन्द्रनाथ ने कहा कि मरीजों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का मानदेय भुगतान सुनिश्चित कराया जाय। नर्स एवं संविदा स्वास्थ्य कर्मियों, वार्ड व्वाय आदि को पिछले 6 माह से मानदेय न दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण और चिन्ताजनक है।
निरीक्षण के दौरान विधायक महेन्द्रनाथ यादव के साथ अरविन्द सोनकर, रामचन्दर यादव, अखिलेश यादव, शैलेन्द्र दूबे आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर