डा. वी.के. वर्मा ने बढाया हौसला, सम्मानित किये गये खो-खो टीम के 42 खिलाडी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। रविवार को पटेल एस.एम. एच.  हॉस्पिटल एवं पैरामेडिकल कॉलेज मरहा गोटवा एवं रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर की ओर से 19वीं सब जूनियर बालक, बालिका खो-खो चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र, शील्ड देकर उत्साहवर्धन किया गया।  प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा ने 42 खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुये कहा कि खेल में हार-जीत का उतना महत्व नहीं है। बस्ती की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। और अच्छे प्रदर्शन करने के लिये अभ्यास बनाये रखना होगा।
पैरामेडिकल कॉलेज के निदेशक डा. आलोक रंजन ने कहा कि हास्पिटल की ओर से जितना संभव होगा खिलाड़ियों को संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे। बेहतर खेल के लिये संसाधनों की कमी नहीं होने दी जायेगी।
ज्ञात रहे कि  बस्ती जनपद के खो खो खिलाडियों ने पहली बार  बालक, बालिका दोनों वर्गों में उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया । और वही जूनियर खो-खो गोल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश में बालक वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
जिला खो-खो संघ के सचिव राम सिंह एवं उपाध्यक्ष  जयराम वर्मा ट्रेजरार  प्रदीप कुमार यादव जी को भी उनके योगदान के लिये सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के सचिव राम सिंह ने कहा कि बस्ती जिले की टीम लगातार दो वर्षो से अथक प्रयास करते हुए दो सीनियर नेशनल बालक बालिका एवं 8 सब जूनियर नेशनल 4 बालक 4 बालिका मध्य प्रदेश जबलपुर एवं हिमाचल प्रदेश उना ने प्रदेश का नेतृत्व कर चुके हैं। और आगामी होने वाले नेशनल में बस्ती जनपद से और भी खिलाड़ी प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे।
सम्मानित खिलाड़ियों में  सब जूनियर बालक वर्ग कप्तान अमित पाल, विराट सिंह, अजीत सिंह, शुभम, भास्कर, आदित्य, विपिन, सौरभ, अभिनीत अमित, आनंद सूरज अब्दुल गफ्फार टीम कोच गिरिजेश  यादव टीम मैनेजर अकाश मिश्रा। वहीं बालिका वर्ग में टीम कप्तान आर्तिका मिश्रा, श्रेया, शिवांशी मिश्रा, साधना रीमा यादव, अमीषा, अंजली, श्रद्धा, प्रियंक, काजल मौर्या, शिखा पांडे टीम कोच नंदनी यादव एवं टीम मैनेजर अंशिका मिश्रा और  जूनियर गोल्ड कप में टीम कप्तान – प्रेमचंद, विपिन वर्मा, पंडित सूरज, निश्चय सिंह, युवराज सिंह, राहुल कसौधन,मोहम्मद सहवान,आदर्श,शिवम पांडे,अमित विराट सिंह, अनुराग यादव टीम कोच सुभाष सिंह एवं टीम मैनेजर आनंद सिंह शामिल रहे। इस मौके पर  अमरेश बर्मा, वीरेंद्र चौधरी, लाल जी, शिव प्रसाद चौधरी, सुभाष चौधरी, मनोज कुमार, रितेश,अंकुर पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर