भजन कीर्तन एवं भण्डारे का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। ज्येष्ठ मास के अंतिम मंगलवार पर शहर के विभिन्न स्थानों पर बजरंग बली के भजन कीर्तन एवं भण्डारे का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कम्पनी बाग स्थित शिव मंदिर पर समाजसेवी ओमप्रकाश अरोरा के संयोजन में महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन, सुन्दर कांड का पाठ व भण्डारे का आयोजन किया गया। सायं के समय शनि एण्ड कंपनी कानपुर से आये हुए कलाकारों द्वारा सिंदूरी हनुमान, शंकर पार्वती, राधा कृष्ण, कृष्ण सुदामा का मनोहारी चरित्र चित्रण किया गया। इसके साथ ही साथ मनमोहक झलकियां भी निकाली गयीं।
उपरोक्त जानकारी देते हुए ओमप्रकाश अरोरा ने कहा कि विगत कई वर्षों से कानपुर से आये हुए कलाकारों द्वारा इस तरह का आयोजन आपसी जनसहयोग से किया जा रहा है। कहा कि सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा से सभी की मनोकामना पूर्ण होती है। कलाकारों द्वारा गाए भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम का आनन्द लेते रहे।
इस अवसर पर जयप्रकाश अरोरा, चिन्टू, पवन मल्होत्रा, रामचन्द्र चौधरी, राजीव विश्वकर्मा, हिमांशु सेन, कुलदीप सिंह, विनोद सचदेवा, अनूप भाटिया, कविश अरोरा, विशाल, इन्द्रपाल सिंह, सुदर्शन, पवन, मोनू कालरा, नरेन्द्र भाटिया, जसवीर सिंह, साहेब सिंह, दीपक पहवा, सनम सिंह के साथ विमल अरोरा, शशि अरोरा, लक्ष्मी अरोरा, अंकिता, संगीता सचदेवा, प्रवेश मल्होत्रा, ज्योति, उमा, कंचना भाटिया, अन्नू पहवा के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर