सख्ती: एक दर्जन से अधिक वाहनों को आग के हवाले करने वाले उपद्रवियों से नुकसान की होगी भरपाई

                             क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियों की कुल कीमत चार से पांच लाख बताई गई

                                   संभागीय परिवहन अधिकारी को क्षतिग्रस्त गाड़ियों की सूची सौंपी गई

कबीर बस्ती न्यूज:

प्रयागराज: अटाला उपद्रव केदौरान एक दर्जन से अधिक वाहनों को आग के हवाले करने वाले उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई करने की तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा संभागीय परिवहन अधिकारी को क्षतिग्रस्त गाड़ियों की एक सूची सौंपी गई है, जिसमें गाड़ियों का मूल्यांकन करने का निर्देश दिया गया है। वहीं सूत्रों की मानें तो आरटीओ द्वारा क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियों की कुल कीमत चार से पांच लाख बताई गई है।

कानपुर व प्रयागराज में हुई हिंसा केबाद सूबे की योगी सरकार उपद्रवियों के खिलाफ एक्शन मो़ड में है। सरकार ने पहले ही कह दिया है कि सरकारी अथवा निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई की जाएगी। विगत 10 जून को अटाला में जुमे की नमाज केबाद उपद्रवियों द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया था।

इस दौरान उपद्रवियों ने अटाला क्षेत्र में सड़कों पर खड़ी एक दर्जन गाड़ियों (कार व बाइक) को निशाना बनाया था। इनमें कई कारों के जहांशीशे तोडे़ गए थे, वहीं मोटरसाइकिलों को आग केहवाले कर दिया गया था। यही हीं उपद्रवियों ने पीएसी की गाड़ी में भी आग लगा दी थी। प्रशासन अब वाहनों को हुई क्षति का मूल्यांकन करा रहा है। इसके लिए उसने आरटीओ को क्षतिग्रस्त गाड़ियों की सूची सौंपी है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर