कोटे के दूकान के आवंटन की मांगः डीएम को सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। अवक्ष आजीविका स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष ललिता दूबे ने जिलाधिकारी को पत्र देकर बहादुरपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत केवचा में शासनादेश के अनुरूप स्वयं सहायता समूह को सरकारी सस्ते गल्ले की दूकान को आवंटित कराये जाने का आग्रह किया है।
डीएम को दिये पत्र में अवक्ष आजीविका स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष ललिता दूबे ने कहा है कि उनके द्वारा स्वयं सहायता समूह का संचालन किया जा रहा है जिसमंें 10 महिला सदस्यों के साथ वे पदेन अध्यक्ष हैं। शासनादेश के अनुरूप उनका स्वयं सहायता समूह अर्हता की श्रेणी में आता है। ग्राम पंचायत केवचा में राशन कोटे की दूकान का निरस्तीकरण 28  जुलाई 2021 से ही चल रहा है। इस कारण से नागरिकों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का समुचित लाभ नागरिकों को नहीं मिल पा रहा है। ब्लाक स्तरीय अधिकारियों द्वारा कई बार खुली बैठकों का आयोजन किया गया किन्तु प्रधान पति शासनादेश के विपरीत राशन कोटे की दूकान का आवंटन नियमानुसार समूह को न देकर व्यक्तिगत स्तर पर किसी एक व्यक्ति को देना चाहते हैं इस कारण से कोटे की दूकान का चन नहीं हो रहा है। ललिता दूबे ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि  किसी मजिस्टेªट की उपस्थिति में सार्वजनिक वितरण प्रणाली उचित मूल्य दूकान का आवंटन शासनादेश के अनुरूप सुनिश्चित कराया जाय।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर