Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
स्वास्थ्य सेवाओं मे उत्कृष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किये गये डा0 अजय कुमार चौधरी बिना पीएनडीटी के जी.सी.अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालक चला रहा है स्वास्थ्य विभाग के सीने पर हथौडा अहिल्याबाई होलकर के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को जीवन्त कर रहे हैं मोदी, योगी-डॉ. रमापति राम त्रिपाठी योजनाओं एवं चिकित्सीय सुविधाओं के संबंध में गुणात्मक सुधार लायें  अधिकारी- मण्डलायुक्त शिकायतों पर आकृति डायग्नोस्टिक सेन्टर सील, संचालक को थमाया नोटिश, हडकम्प रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने पर प्रसन्नताः व्यापारियों ने बांटी मिठाई महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित मामलों की आयोग की सदस्या ने की सुनवाई एंटी रैबीज सीरम लगाये जाने को लेकर मण्डलीय कार्यशाला सम्पन्न विश्व हिन्दू महासंघ ने सौंपा ज्ञापन, गोहत्यारों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग एक देश एक चुनाव’ पर प्रबुद्ध समागम में चर्चा

सेना में भर्ती की नई योजना का विरोध, कांग्रेस पार्टी ने किया प्रदर्शन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। भारत सरकार द्वारा लागू की गई संेना में भर्ती की नई योजना का विरोध नही थम रहा है। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक पर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया। यहां से कांग्रेसियों का जत्था कलेक्ट्रेट कूच करने वाला था कि पुलिस ने बलपूर्वक रोक दिया। मौके पर आकर तहसीलदार सदर ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।
भेजे गये ज्ञापन में कहा गया गया है कि सरकार ने वन रैंक वन पेंशन का वादा किया था, ये वादा पूरा नही हुआ, अब सरकार नो रैंक नो पेंशन की नई येाजना लेकर आई है, जो युवाओं को भविष्य चौपट करने वाली है। मांग की गई कि अग्निपथ योजना वापस ली जाये, इसे लेकर जारी किया गया नोटिफिकेशन रद किया जाये। सेना में रिक्त सवा लाख पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाये। इसके साथ ही कोरोना काल में सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को 2 वर्श की छूट दी जाये। आवेदकों से कोई हलफनामा न लिया जाये। मांग पत्र में यह भी शामिल है कि अग्निपथ के विरोध में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिये जायें।
विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा देशभर में सरकारी विभागों में 62 लाख रिक्तियां हैं, 26 लाख केन्द्र में, 2 लाख भर्ती सेना में, 3 लाख रेलवे में वद रिक्त हैं। इन पदों पर भर्ती कर युवाओं को राहत दी जाये। अन्यथा की स्थिति में देशव्यापी विरोध जारी रहेगा। कार्यक्रम में हरिश्चन्द्र तिवारी, अनिल भारती, शिवविभूति मिश्रा, अमरबहादुर शुक्ला, अवधेश सिंह, अतीउल्लाह सिद्धीकी, आदित्य त्रिपाठी, विकास वर्मा, रविन्द्र सिंह राजन, आलोक त्रिपाठी, ननकू सोनकर, विनोद रानी आहूजा, संजीव त्रिपाठी, सूर्यमणि पाण्डेय, अनुराग पाण्डेय, हरिशंकर त्रिपाठी, फिरोज खान, फैज भाई, नितेश यादव आदि शामिल थे।