पुण्यतिथि पर याद किये गये पुष्कर मिश्र, महिला अस्पताल, वृद्धाआश्रम में फल का वितरण

पुष्कर मिश्र के संकल्पों को पूरा करना जीवन का लक्ष्य- रूपम मिश्रा\

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा के पति पुष्कर मिश्र को उनके द्वितीय पुण्य तिथि पर याद किया गया। भावुक रूपम मिश्रा ने मंगलवार को महिला अस्पताल के वार्डो में और बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम में फल वितरित किया। इसी कडी में नगर पालिका परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने कहा कि कोरोना के कहर ने असमय उनके पति को छीन लिया। उनका आजीवन प्रयास रहेगा कि पुष्कर मिश्र के स्वच्छ बस्ती, सुन्दर बस्ती के सपनों को साकार किया जाय। यह प्रयास निरन्तर जारी है। पुष्कर मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में ओम प्रकाश मिश्र पप्पू ‘भैया’ सन्तोष शुक्ला,  संजय उपाध्याय ‘टीटू’ लवकुश चौबे, देवदत्त पाठक, विपिन राय, जगदीप श्रीवास्तव, मो. इद्रीस, सोनू पाण्डेय, नवीन श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, सचिन शुक्ल, रामू पाठक, गोपाल चौरसिया, मो. कम्मू, मो. अजीज, सुभाष श्रीवास्तव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अतुल सिंह, प्रभाकरमणि त्रिपाठी, चिन्टू मिश्र, राजकुमार श्रीवास्तव, गिरीश सिंह, घनश्याम चित्रगुप्त, तारक जायसवाल आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर