डीएम ने किया महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज का निरीक्षण, विद्युत आपूर्ति दुरूस्त करने के निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज रामपुर का निरीक्षण किया। उन्होने निर्देश दिया है कि मेडिकल छात्र एवं छात्राओं के दोनों हास्टल को जनरेटर से भी जोड़ा जाय ताकि उन्हें आकस्मिकता में विद्युत आपूर्ति मिलती रहे। उल्लेखनीय है कि रविवार को अण्डरग्राउण्ड विद्युत केबिल में फाल्ट आ जाने के कारण दोनो हास्टल में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी थी, जो सोमवार को दोपहर तक बहाल हो पायी। इसकी वजह से छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी में तमाम असुविधा का सामना करना पड़ा। जिलाधिकारी ने विद्युत अधिकारियों से कहा कि मेडिकल कालेज द्वारा प्रतिमाह 20 लाख रूपया बिजली का बिल भुगतान किया जाता है, इसलिए एक अच्छे उपभोक्ता को अच्छी सेवाए प्राथमिकता पर विभाग को देना चाहिए।
उन्होने प्राचार्य मेडिकल कालेज डा. मनोज कुमार को निर्देश दिया कि एक अतिरिक्त जनरेटर की व्यवस्था कर लें। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियन्ता विद्युत गुलाम मुस्तफा, अधीक्षण अभियन्ता सुशील कुमार आर्य, प्रभारी सीएमओ डा. जय सिंह, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, डा. अनिल यादव उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन