बस्ती में पांच माह से नहीं मिला मध्यान्ह भोजन की धनराशि

शिक्षक अपने जेब से चला रहे हैं योजना, डीएम, बेसिक शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों और शिक्षकों के प्रतिनिधि मण्डल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलकर बेसिक शिक्षा मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपकर मध्यान्ह भोजन योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। डीएम ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि शासन को पत्र भेजकर प्रकरण का निस्तारण कराया जायेगा।
बेसिक शिक्षा मंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले 5 माह से परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन परिवर्तन लागत राशि एवं फल व्यय राशि तथा रसोईया मानदेय उपलब्ध नहीं कराया गया है। शिक्षक अपने पास से पिछले पांच माह से मध्यान्ह भोजन योजना  का संचालन करा रहे हैं। यदि शीघ्र धन आवंटन न किया गया तो योजना के क्रियान्यवन में मुश्किलें बढ जायेंगी।
ज्ञापन देने के बाद  प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह, जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने बताया कि मध्यान्ह भोजन योजना में धन न होने के कारण शिक्षक अपने व्यय पर आखिर कब तक संचालित करायेंगे। जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने मांग किया कि तत्काल प्रभाव से धन आवंटित कराने के साथ ही रसोईयों का मानदेय उपलब्ध कराया जाय जिससे योजना के क्रियान्वयन में बाधा न आने पाये।
डीएम से मिलकर बेसिक शिक्षा मंत्री को  ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से सुधीर तिवारी, हरेन्द्र यादव, डा. प्रमोद सिंह, सुशील गहलोत, प्रवीन श्रीवास्तव, सुरेश गौड़, अशोक यादव, रजनीश यादव, उमाकान्त शुक्ल, राजेश गिरी आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर