जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय डिलिया का किया औचक निरीक्षण

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय डिलिया का औचक निरीक्षण किया। इस विद्यालय में 100 छात्राओं का रजिस्टेªशन है परन्तु निरीक्षण के दौरान 65 छात्राए ही उपस्थित रही। शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए उन्होने एक बालिका से पुस्तक पढवाया, दूसरी छात्रा से पहाड़ा पूछा तथा ब्लैकबोर्ड पर लिखने को कहा।
उन्होने निरीक्षण में पाया कि शौचालय मंे पानी नही आ रहा है, इसको ठीक कराये जाने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया है। विद्यालय में रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा था। उन्होने वार्डेन को खिड़की, दरवाजे की मरम्मत करवाने का निर्देश दिया और कहा कि छात्राओं को चाक, साबुन बनाने के लिए सिखाया जाय। उन्होने कहा कि विद्यालय मंें पोषण वाटिका शीघ्र ही बनवाये ताकि छात्राओं को ताजी सब्जिया मिल सके।
उन्होने विद्यालय के किचन का निरीक्षण किया तथा वहॉ रखे तेल, मसाले, दाल, चावल एवं अन्य सामग्री को देखा। उन्होने निर्देश दिया कि छात्राओं को ब्रांडेड कम्पनी का ही खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जाय। उन्होने कहा कि जिले के सभी कस्तूबा गॉधी बालिका विद्यालय के निरीक्षण के लिए महिला अधिकारियों की तैनाती की गयी है। विद्यालयों में संसाधनों की कमी को शीघ्र ही दूर किया जायेंगा। उन्होने निर्देश दिया कि वार्डेन एंव सभी टीचर रात में भी विद्यालय में रूककर छात्राओं के पठन-पाठन में सहयोग करें।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन