शिक्षा मित्रों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, स्थायी नियुक्ति की मांग

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षा मित्रों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन  जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में शिक्षा मित्रों की समस्याओं पर विचार कर 62 वर्ष की सेवा अवधि तय करते हुये उन्हें 40 हजार रूपया मानदेय 12 महीने दिये जाने, नियमावली बनाकर उन्हें स्थायी सेवा से जोड़ने, शिक्षकों की भांति मेडिकल अवकाश की सुविधा दिये जाने आदि की मांग शामिल है।
डीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से रमेश चन्द्र मिश्र, प्रवीन श्रीवास्तव, संजय यादव, असद जमाल, राम प्रकाश वर्मा, रत्नेश चौधरी, भोला प्रसाद शुक्ल, अखिलेश चौधरी, राकेश उपाध्याय, जगदम्बा पाल, राजनरायन सिंह, बाबूलाल, शिवशंकर साहू, श्रवण यादव, हनुमान यादव, नरेन्द्र शुक्ल, सत्य प्रकाश, धर्मेन्द्र पाठक, सत्येन्द्र शुक्ल, मुन्नालाल, धर्मेन्द्र शुक्ल, विनोद चौहान आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर