03 व 04 अक्टूबर को ई-पॉस मशीन के माध्यम से होगा खाद्य सामग्रियों का निःशुल्क वितरण

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती:जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश जवाहर भवन लखनऊ के कार्यालय पत्र संख्या-3778, दिनांक-28.09.2022 द्वारा जारी निर्देशो के अनुसार मात्र ऐसे कार्डधारक जिनके द्वारा दिनांक-25.08.2022 से दिनांक-12.09.2022 के मध्य सामग्री प्राप्त नही की गयी थी, उन्हें विशेष वितरण तिथि 03 व 04 अक्टूबर, 2022 को ई-पॉस मशीन के माध्यम से आयोडाइज्ड नमक (01 किग्रा0 प्रति कार्ड), साबुत चना (01 किग्रा0 प्रति कार्ड) तथा रिफाइण्ड ऑयल (01 ली0 प्रति कार्ड) का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि जनपद में 851 उचित दर विक्रेताओं के पास अवशेष 3549 किग्रा0 चना, 2771 किग्रा0 नमक एवं 4505 ली0 रिफाइन्ड ऑयल का वितरण किया जाना है। निर्धारित विशेष वितरण तिथियों पर बायोमैट्रिक विधि से, प्रॉक्सी (ओ.टी.पी.) विधि से तथा पोर्टबिलिटी सुविधा से भी विक्रेता के स्टॉक की उपलब्धता तक उन तीनों सामग्रियों का वितरण किया जायेगा। इस वितरण में गेहूॅ व चावल का वितरण नही किया जायेगा। किसी विक्रेता के पास उन तीनों वस्तुओं से किसी एक या दो के समाप्त हो जाने पर ई-पॉस मशीन में स्वतः डी-लिंक की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे विक्रेता के पास किसी भी स्थिति में अवशेष स्टॉक न बचे। सभी ऐसे विक्रेता जिनके पास उक्त तीनों वस्तु में से कोई भी वस्तु अवशेष है, उनके द्वारा विशेष वितरण तिथि पर उचित दर दुकान खुली रखी जायेगी तथा कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन किया जायेगा।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर