वृद्धा आश्रम में कम्बल, फल वितरण के साथ 30 ने किया रक्तदान

मधुर भाटिया को द्वितीय पुण्य तिथि पर किया नमन्

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । उत्थान चैरीटेबल ट्रस्ट एवं सेवा भारती द्वारा रविवार को मधुर भाटिया के द्वितीय पुण्य तिथि पर वृद्धा आश्रम बनकटा के वृद्ध जनों में कम्बल, फल आदि का वितरण करने के साथ ही गांधीनगर स्थित भारत कम्पनी पाली क्लीनिक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने मधुर भाटिया के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ उन्हें याद किया। मधुर के पिता प्रमुख समाजसेवी नरेन्द्र भाटिया इन क्षणों में भावुक हो गये। ज्ञात रहे कि मधुर की दो वर्ष पूर्व दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया। ओपेक चिकित्सक कैली के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने सहयोग किया।
रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से रूपाली शर्मा, प्रदीप तिवारी, बंटी शर्मा, राजन ठाकुर, जितेन्द्र यादव, सौरभ दूबे, अनुराग गोस्वामी, विक्की, आशुतोष त्रिपाठी, धनंजय सिंह, अमृत आदि शामिल रहे। शिविर और वृद्धा आश्रम में कम्बल, फल वितरण के दौरान मुख्य रूप से राना दिनेश प्रताप सिंह, गोविन्द शर्मा, दिव्यांशु दूबे, प्रिया भाटिया, लक्ष्मी अरोरा, रघुनन्दन भाटिया, रेखा मल्होत्रा, रघुवीर भाटिया, अमित तनेजा, श्रवण पाल सिंह, अम्बुज त्रिपाठी आदि ने योगदान दिया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर