भाजपा किसान मोर्चा का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 11 को, बैठक में तैयारियों पर विमर्श

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 11 नवम्बर को पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग की रूप रेखा पर विचार किया गया।
क्षेत्रीय मंत्री अंजनी सिंह ‘सोनू’ ने बैठक को मुख्य अतिथि के रूप सम्बोधित करते हुये कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग महत्वपूर्ण है। इससे पार्टी के नीति, उद्देश्यों की जानकारी के साथ ही भाजपा किसान मोर्चा  के लक्ष्य और कर्तव्यों की भी विस्तार से जानकारी होगी।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने बैठक में बताया कि 11 नवम्बर को पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग चार सत्रों में होगा, प्रथम सत्र में भाजपा के इतिहास, विकास, दूसरे सत्र में हमारा विचार परिवार, तीसरे सत्र में संगठन संरचना में हमारी भूमिका और चौथे सत्र में केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और किसान मोर्चा की भूमिका पर विद्वतजन प्रकाश डालेंगे।
यह जानकारी देेते हुये किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अजीत शुक्ला ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री अमृत वर्मा, नागेन्द्र सिंह, जिला मंत्री प्रदीप द्विवेदी, वरूण सिंह, वशिष्ठ मुनि दूबे,  आलोक पाण्डेय, संदीप पाण्डेय, गौरव त्रिपाठी, अवनीश सिंह, पवन कुमार चौधरी, पवन वर्मा, पंकज मिश्रा, सतीश कुमार पाण्डेय, कौशल गुप्ता, रामभद्र शुक्ल, दिप्तधर दूबे, रामभद्र शुक्ल के साथ ही अनेक पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर