सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ एवं पेेंशनर एसोसिएशन के अधिवेशन में उठे मुद्दे

नरेन्द्र बहादुर अध्यक्ष, उदय प्रताप पाल मंत्री बने

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । रविवार को सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ एवं पेेंशनर एसोसिएशन उ.प्र. का अधिवेशन मालवीय रोड स्थित सेलिब्रेशन मैरज हाल के सभागार में सम्पन्न हुआ। वक्ताओं ने अधिवेशन में सेवा निवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और समाधान पर जोर दिया। दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी सूर्यभान सिंह की देख रेख में पदाधिकारियों का चयन हुआ। सर्व सम्मत से नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय अध्यक्ष, रामनाथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उदय प्रताप पाल मंत्री, राम सूरत चौधरी सम्प्रेक्षक निर्वाचित घोषित किये गये।
अधिवेशन में प्रान्तीय अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने सेवा निवृत्त कर्मचारियोें की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति के निस्तारण, भुगतान के लिये आवेदन पत्र प्रस्तुत करने पर एक माह की सीमा में उसे निर्धारित किया जाय, पेंशनर कक्ष का आवंटन किया जाय और मण्डलीय पेंशन अदालत के लिये गठित समिति में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी शामिल करने के साथ ही उनकी समस्याओं से प्राथमिकता से निराकरण कराया जाय। प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी.एल. कुशवाहाने  नव निर्वाचित पदाधिकारियोें को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया।
अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र ने अधिवेशन का उद्घाटन करते हुये कहा कि सेवा निवृत्त कर्मचारियोें की समस्याओं का निराकरण त्वरित होना ही चाहिये। कहा कि सरकार ने भी समस्याओं के निस्तारण हेतु अनेक पहल किया है। सेवा निवृत्त कर्मचारी समाज की महत्वपूर्ण कड़ी है।
इस अवसर पर रोटरी क्लब बस्ती सेन्ट्रल के अध्यक्ष मुनरूद्दीन और सचिव एल.के. पाण्डेय द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 250 लोगों ने अपनी जांच कराया। उन्हें औषधि भी दिया गया।
अधिवेशन में मुख्य रूप से सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ एवं पेेंशनर एसोसिएशन के प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी.एल. कुशवाहा, रामेश्वर प्रसाद पाण्डेय, एस.के. मिश्र, ओ.पी. त्रिपाठी, दयाशंकर वर्मा, अवधेश यादव, दयाराम त्रिपाठी, सुभाष चन्द्र यादव, रामचन्द्र मिश्र,  सुरेशधर दूबे, राधेश्याम तिवारी, छोटेलाल यादव, मुनीश चन्द्र श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, शम्भूनाथ मिश्र, उमापति मिश्र, एस.के. नन्दन, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, परशुराम शुक्ल,  श्रीनाथ मिश्र, गणेशदत्त शुक्ल के साथ ही अनेक सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर