भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूजः

कप्तानगंज, बस्ती । बच्चों में करके सीखने की क्षमता को विकसित करने के लिए अभिलाषा एकेडमी कप्तानगंज की शिक्षिका रागिनी तिवारी ने एक विशेष अभियान चलाया । जिसके तहत भारत के नक्शे में बच्चों को फ्लैग लेकर निर्धारित स्थानों पर खड़ा करके विभिन्न स्थानों को प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया । जिसमें कक्षा 7 के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया । दूसरे स्थान पर कक्षा 8 तीसरे स्थान पर कक्षा 6 के बच्चे रहे । प्रतियोगिता के बाद बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों में हमें करके सीखने की प्रवृत्ति बढ़ाने की आवश्यकता है । रटकर सीखने की प्रवृत्ति स्थाई नहीं होती ।हमें हमेशा प्रयास करना चाहिए कि बच्चों को हम जिस चीज के शिक्षा देना चाह रहे है यदि संभव हो तो उसे उन्हें करके सीखने का मौका दें ।इससे अर्जित ज्ञान उनके जीवन में स्थाई ज्ञान होगा । प्रतियोगिता को सफल बनाने में आनंद द्विवेदी पूजा मिश्रा तनु पांडे सपना पांडे की सक्रिय सहभागिता रही । जबकि कक्षा सात की बच्चियों शुभी अनन्या चांदनी आंचल साक्षी प्रखर मिश्रा अभय गुंजन आदि के प्रयासों को खूब सराहा गया ।प्रशासनिक अधिकारी देवा यादव ने शिक्षकों के बेहतर प्रयास के लिए उनका उत्साहवर्धन किया । उन्होंने कहा कि शिक्षा में हमेशा इस तरह की कुछ नए प्रयोग होते रहने चाहिए जिससे बच्चों में पढ़ने के लिए रुचि बनी रहे । सभी शिक्षकों को अपने अध्यापन कार्य में इस कौशल को शामिल करना चाहिए ।इस दौरान जे पी दुबे एसपी यादव देवदत्त यादव अवधेश मिश्रा रजनी तिवारी राममूर्ति बर्मा पूनम यादव शीला वर्मा आकांक्षा कसौधन ज्योति शंभू नाथ यादव आदि उपस्थित रहे ।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन