चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तत्वाधान में संचालित सिफसा यूथ फ्रेंडली क्लीनिक के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि महावीर प्रसाद मिश्र अप कंट्री हेड अमर उजाला गोरखपुर ने किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रशासक सरोज मौर्य ने की। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर ज्योति पाल ने कहा कि किशोरावस्था में हमारे शारीरिक व मानसिक वृद्धि परिवर्तन होते हैं।
इससे हमें कुछ असहज महसूस होता है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अनीता मौर्य ने कन्या भ्रूण हत्या, महिला शिक्षा तथा उनकी स्थितियों में सुधार पर अपने विचार प्रकट किए। सिफसा नोडल अधिकारी डा. सुनील कुमार गौतम ने नशा तथा उससे होने वाले दुष्परिणामों पर चर्चा की। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपनी राय प्रकट की। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति रही। प्रशिक्षणार्थियों में श्वेता मौर्य, सौम्या उपाध्याय, ऋतु पाल, रागिनी चौरसिया, खुशबू कनौजिया, अंतिमा यादव, संध्या, सीमा गौड़, मधु अग्रहरि तथा 65 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। प्रबंधक डा. एके मौर्य ने छात्राओं का आवाह्न करते हुये कहा कार्यशाला में मिली जानकारियों को व्यवहार में लाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर