बस्ती के बृजेश कुमार आर्य भी कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं महादेवा विधानसभा से प्रत्याशी रहे बृजेश कुमार आर्य को भी पार्टी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का अवसर मिला है। उत्तर प्रदेश से यात्रा के लिये 18 लोगों का चयन किया गया जिसमें   बृजेश कुमार आर्य भी शामिल है।
बृजेश ने दूरभाष पर अपने अनुभवों को साझा करते हुये कहा कि  कि यह देश यात्राओं का देश है, देश यात्रा से जुड़ा था यात्रा से टूटा है और यात्रा से जुड़ेगा। वे राहुल गांधी के साथ पद यात्रा में अब तक 6 राज्य 34 जिला और 2250 किलोमीटर की पद यात्रा पूरी कर चुके है। बताया कि यह नये किस्म का अनुभव है जब विभिन्न राज्यों की सभ्यता, भाषा समझ रहे है । जिस जगह से यात्रा गुजर रही है वहां के लोग इस यात्रा को एक त्योहार के रूप में मना रहे हैं, लोग बोलते हैं कि इस यात्रा को पूरे भारत देश को इन्तजार था अब ऐसा लगता है कि देश में भाई चारा बनेगा और धर्म जाति के भेदभाव को खत्म होगा । कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से अनेक समस्याओं का हल निकलेगा और देश, समाज के साथ ही कांग्रेस को भी मजबूती मिलेगी।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर