Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बाबा साहब के बनाये संविधान को ध्वस्त करना चाहती है केन्द्र व प्रदेश सरकार: प्रेमशंकर द्विवेदी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। केन्द्र व प्रदेश सरकार बाबा साहब के बनाये संविधान को ध्वस्त करना चाहती है। संविधान से ऊपर उठकर स्वायत्त संस्थाओं को गुलाम बनाकर भाजपा आरएसएस का संविधान लागू करना चाहती है। जनता को चाहिये संविधान का जब जब अनादर हो, शासन सत्ता संविधान से ऊपर उठकर निर्णय ले तो इसका पुरजोर विरोध करे। यह एक सुयोग्य नागरिक का दायित्व भी है।
यह बातें वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता प्रेमशंकर द्विवेदी ने कही। उन्होने संविधान दिवस पर मीडिया को जारी अपने बयान में कहा कि अहंकारी सरकारें खुद के फैसले को संविधान से ऊपर समझती और इसे लागू कराने के लिये संवैधानिक संस्थाओं को गुलाम बना लेती हैं। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि गुजरात और हिमांचल प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में संविधान व जनविरोधी विरोधी को नाको चने चबाने पड़ रहें हैं।
भाजपा सरकारों का चाल चरित्र चेहरा सब जनता के सामने आ चुका है, अब गुमराह करके सत्ता हासिल करना टेढ़ी खीर हो गई है। उन्होने जनमानस का आवाह्न किया कि संविधान का सम्मान करना ही केवल उनका दायित्व नही है, संविधान का अपमान करने वालों को करारा जवाब मिले यह भी उनका दायित्व है। इस दिशा में जनता को अब आगे आना होगा।